सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर तारानगर चास निवासी बंटी कुमार ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने गुरुवार को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। साथ ही आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे हादसों को पहले ही रोका जा सके। चास, फोरलेन और हाइवे से जुड़े प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई परिवार अपने परिजनों को खो चुके हैं। बावजूद कई स्थानों पर पर्याप्त ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतक और रोशनी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का संयुक्त रोड सेफ्टी ऑडिट कराने और जरूरत के अनुसार आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग, रिफलेक्टिव स्टड, स्पीड लिमिट बोर्ड और क्रैश बैरियर लगाने की मांग की। कहा कि चालान काटने से पहले सड़क पर सुरक्षा जरूरी है। मौके पर मोहित कुमार, राहुल कुमार, राहुल राज, विकी स्वर्णकार आदि थे।
Source link