- Hindi News
- Career
- MPPSC Exam Calendar 2027 Released | IFS Prelims Date Madhya Pradesh
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस और SET समेत अन्य परीक्षाओं को शामिल किया गया है। हालांकि, यह शेड्यूल संबंधित विभागों में होने वाली भर्तियों और कोर्ट के आदेशों के अनुसार बदल भी सकता है।
इस कैलेंडर में MPPSC की कुछ एग्जाम की तारीखें फिलहाल जारी नहीं की गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जाकर कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
24 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा
एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, MPPSC परीक्षाओं की शुरुआत 24 जनवरी 2027 को स्टेट सर्विस और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम से होगी। वहीं, कैलेंडर की आखिरी परीक्षा 17 अक्टूबर 2027 को लेक्चरर (पॉलिटेक्निक कॉलेज) एग्जाम 2027 होगी। हालांकि कुछ परीक्षाओं की तारीखें फिलहाल जारी नहीं की गई हैं।
आयोग ने ये कैलेंडर मध्य प्रदेश में भर्ती की बढ़ती योजनाओं के बीच जारी किया है। राज्य प्रशासन ने डिपार्टमेंटल वैकेंसी को भरने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना बनाई है।
इसके साथ ही 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत नियमित और विशेष एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
MPPSC के अनुसार, एग्जाम कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं। इसमें आयोग के निर्देशों के आधार पर बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवार संबंधित भर्ती विज्ञापन में परीक्षा की आखिरी तारीखों की दोबारा जांच जरूर करें।

MPPSC कैलेंडर PDF ऐसे करें डाउनलोड
- ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- एग्जाम कैलेंडर या What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
- एग्जाम कैलेंडर 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसे डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
आयोग ने ये कैलेंडर मध्य प्रदेश में भर्ती की बढ़ती योजनाओं के बीच जारी किया है। राज्य प्रशासन ने डिपार्टमेंटल वैकेंसी को भरने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना बनाई है। इसके साथ ही, 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसमें नियमित और विशेष एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
पिछले साल 15 दिसंबर को जारी हुआ था कैलेंडर
पिछले साल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर 2025 को MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया था। इसमें लगभग 10 भर्ती परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया था। हालांकि यह संभावित परीक्षा कैलेंडर था। आयोग ने बाद में 16 मई 2026 को संशोधित कैलेंडर भी जारी किया था।
——————————————————–
ये खबर भी पढ़ें
बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय

बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
