Last Updated:
Ranchi News: रांची की प्रियंका मारू साल में कई सफल एग्जिबिशन और मेले आयोजित करती हैं. वे सोशल मीडिया से नए स्टार्टअप्स को ढूंढकर उन्हें रांची में अपने प्रोडक्ट्स दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म देती हैं. ये काम कैसे किया जाता है, इसमें किस प्रकार की चुनौतियां आती हैं, जानते हैं विस्तार से.
रांची: रांची की प्रियंका मारू साल में दो से तीन एग्जिबिशन और मेले ऑर्गेनाइज करवाती हैं और उनके सारे मेले काफी हिट होते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए आपको इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर नए स्टार्टअप ढूंढने पड़ते हैं और फिर उन्हें मनाना पड़ता है. साथ ही बताना पड़ता है कि आप उन्हें कैसा प्लेटफॉर्म दे रहे हैं. प्रियंका बताती हैं कि जितने भी एग्जिबिशन में स्टॉल लगते हैं, उनके लिए सबसे पहले हम सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी जगहों को खंगालते हैं.
वहां से स्टार्टअप शुरू करने वालों से संपर्क करते हैं और उन्हें समझाते हैं कि हम उन्हें क्या दे रहे हैं. हमने इससे पहले कितने एग्जिबिशन किए हैं, उनका रिस्पॉन्स कैसा रहा है, कितने लोगों के आने की उम्मीद है और इससे उन्हें क्या फायदा होगा.
बार-बार बात करके कन्विंस करना जरूरी
हम लोग बार-बार कोशिश करते हैं और बार-बार बात करते हैं. हम कितनी अच्छी तरह अपनी बातों को उन्हें समझा सकते हैं, यही एग्जिबिशन ऑर्गेनाइज करवाने में एक बड़ी चुनौती होती है. क्योंकि कोई व्यक्ति पैसे देकर स्टॉल लगा रहा है, तो बदले में उसे भी आपसे उम्मीदें होती हैं. ऐसे में हम उसे एक प्लेटफॉर्म देते हैं और समझाने का काम करते हैं कि वह रांची के एक खास तबके के लोगों तक आसानी से पहुंच पाएगा.
प्रियंका आगे बताती हैं कि सबसे जरूरी बात यह है कि आप पहले मार्केट को स्टडी कीजिए. यह देखिए कि मार्केट में किस चीज की कमी है और लोग किस चीज की तलाश में हैं. फिर हमें उसी हिसाब से स्टॉल लगाने होते हैं. इसके बाद वैसे ही लोगों से संपर्क करना होता है और उन्हें यह समझाना होता है कि कैसे वे अपने क्लाइंट या कस्टमर बना सकते हैं.
होता है बहुत फायदा
प्रियंका बताती हैं कि जो लोग स्टॉल लगाते हैं, उन्हें भी फायदा होता है. हम उन्हें यह भी बताते हैं कि मान लीजिए आप दिल्ली के हैं, तो दिल्ली में आपके क्लाइंट या ग्राहक सिर्फ दिल्ली के ही हैं. लेकिन आप रांची आते हैं, तो रांची में एक ही छत के नीचे आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती और लोग आपके स्टॉल पर आकर आपके प्रोडक्ट देखते हैं. ऐसे में रांची में भी आपके कस्टमर बन सकते हैं.
और यही चुनौती होती है कि आप अपनी बातों को कितनी अच्छी तरह रख पाते हैं. हालांकि, कमाई तो अच्छी हो जाती है, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह होती है कि आपको संतुष्टि मिलती है, आपका भी नाम होता है और आपके संपर्क भी बनते हैं.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…