भास्कर न्यूज | तेनुघाट पेटरवार प्रखंड के रांगामाटी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त लिपिक दुर्गा प्रसाद सोरेन को सम्मान-पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पतकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नारायण गंजू और विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार शर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि दुर्गा प्रसाद सोरेन ने 29 वर्षों तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ विद्यालय की सेवा की। उनकी नियुक्ति शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर 22 जनवरी 1997 को प्लस टू उच्च विद्यालय, कसमार में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं दीं। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
Source link