भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामरुद्र में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संदीप और डॉली को मिला प्रथम...



सिटी रिपोर्टर | बोकारो राज्य स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट रामरुद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की इंडियन राउंड एकल स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ लक्ष्य पर निशाना साधा। मुकाबले के बाद घोषित परिणाम में पुरुष वर्ग में संदीप कुमार महतो ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विष्णु बाउरी द्वितीय और मेघनाथ मुर्मू तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में डॉली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कस्तूरी महतो दूसरे और बानी मुंडा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन बोकारो की ओर से किया गया। इसके सफल संचालन में आयोजन समिति और खेल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top