भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेंशनधारियों के लिए कथारा में आज लगेगा विशेष शिविर



कथारा | सीसीएल कथारा कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनधारियों की सुविधा के लिए शुक्रवार, 20 नवंबर को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) शिविर लगाया जाएगा। कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ), क्षेत्रीय कार्यालय-द्वितीय की ओर से आयोजित यह शिविर कथारा स्थित सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस संबंध में कथारा कोलियरी के मानव संसाधन विभाग ने 19 नवंबर को आधिकारिक सूचना जारी की है। शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनधारियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top