भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की C-3 बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, इमरजेंसी...


Last Updated:

Jamshedpur News: टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की C-3 बोगी में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. चाकुलिया स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. करीब दो घंटे बाद ट्रेन टाटानगर वापस पहुंची.

टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की C-3 बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरीZoom

बोगी खाली कराई गई.

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में टाटानगर से हावड़ा जा रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में अचानक अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन की C-3 बोगी में आग लगने की सूचना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई. बोगी में धुआं भरने लगा. यात्रियों को तुरंत ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकलने को कहा गया. इसके बाद ट्रेन को चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. समय रहते ट्रेन रुकने से बड़ा हादसा टल गया.

C-3 बोगी में धुआं उठने से मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील एक्सप्रेस टाटानगर से हावड़ा जा रही थी. इसी दौरान चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की C-3 बोगी में अचानक धुआं उठने लगा. बोगी में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने अनाउंसमेंट शुरू कर दिया. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने की हिदायत दी गई. अचानक हुई इस घटना से बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन
आग लगने की सूचना के बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया. इसके बाद C-3 बोगी में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया. बताया जा रहा है कि उस समय ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही थी. समय रहते ट्रेन को रोकने और यात्रियों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया.

इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोगी के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. रेलवे की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

दो घंटे बाद टाटानगर लौटी ट्रेन
घटना के बाद आग बुझाई गई और सुरक्षा जांच की गई. इसके करीब दो घंटे बाद ट्रेन को वापस टाटानगर रेलवे स्टेशन लाया गया. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top