![]()
अब यह गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, इसके असर से रांची में 7.1 एमएम बारिश, 5 डिग्री तक गिरा पारा चक्रवात अकवान शुक्रवार सुबह गोपालपुर के पास दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश का तट पार कर गया। सुबह 11:30 बजे तक यह कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया। तूफान का असर झारखंड में भी दिखा। रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गुड़ाबांधा में 53.2 एमएम बारिश हुई। चक्रधरपुर में 52.2 व मंझगांव में 47.2 एमएम बारिश हुई। रांची में 7.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अकवान का असर शनिवार को भी दिखेगा। धनबाद सहित 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
वहीं रांची सहित अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 24 नवंबर से मौसम खुलेगा। 25 नवंबर को आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड कंपकंपाएगी। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
21 नवंबर : धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा और गिरिडीह में भारी बारिश होने की संभावना हैं। अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
22 नवंबर : राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना हैं।
23 नवंबर : सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में बारिश होगी।
24 नवंबर : सुबह कोहरा, फिर आसमान साफ होगा। जानिए…कहां कैसा रहा मौसम… हजारीबाग : बूंदाबांदी हुई। बोकारो : सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी। 4 एमएम बारिश। गुमला- कोडरमा: सुबह से रुक-रुककर बारिश। रामगढ़ : गुरुवार रात से बारिश, हल्की हवा भी चल रही। पलामू : गुरुवार रात हल्की बारिश, शुक्रवार को बादल छाए रहे। सिमडेगा : दिन में हल्की बारिश। चतरा : सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बीएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार बोले जिन्होंने धान की कटाई नहीं की, वे अभी रुक जाएं तूफान की वजह से हो रही बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। जो किसान धान काट चुके हैं, वे उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। जिन्होंने अभी तक कटाई नहीं की है वे रुक जाएं। क्योंकि, धान की पकी बाली में पानी गया तो वह सड़ने लगेगी। धान खेतों में खड़ा है तो नुकसान नहीं होगा, बशर्ते कि तेज हवा न चले। अन्य फसल ऊपरी या निचले क्षेत्र में है तो वहां पानी जमा नहीं होने दें। आलू, सरसों को भी नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि जैसे ही बारिश बंद होगी, तापमान तेजी से गिरेगा। ऐसे में पाला से आलू को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के उपाय करने होंगे।
Source link