भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत:लातेहार के बरवाडीह-छिपादोहर...




लातेहार जिले के बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूराें की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उक्कामाड़ के पास पोल संख्या 254/26-28 के पास हुआ। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान श्याम कुमार मंडल (26) और रामदेव मंडल (30) के रूप में हुई है। श्याम कुमार मंडल बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरोषता नया टोला निवासी सहदेव मंडल के पुत्र थे। वहीं, दूसरे मृतक रामदेव मंडल (30) पिता गोपाल मंडल थे। बताया जाता है कि दोनों युवक दुर्गा इंटरप्राइजेज के माध्यम से रेलवे में सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उक्कामाड़ के पास दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हादसे के बाद रेलवे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना ने रेलवे कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top