भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Hemant Nimbalkar Bengaluru Police। Bengaluru new police commissioner। अपुन के एरिया में...


होमताजा खबरदेश

अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं… बेंगलुरु के नए कमिश्‍नर की गुंडों को चेतावनी

Last Updated:

बेंगलुरु के नए पुलिस आयुक्‍त हेमंत निम्‍बालकर ने गुंडा तत्‍वों और अपराधियों को सख्‍त चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा कि शहर में वसूली, हथियारबाजी और आम लोगों को डराने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा. पुलिस सोशल मीडिया, सीसीटीव और एआई की मदद से अपराध पर नजर रखेगी. कमिश्‍नर साहब ने कहा कि अपुन के एयिया में लफड़ा नहीं मांगता.

अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं… बेंगलुरु के नए कमिश्‍नर की गुंडों को चेतावनीZoom

कमिश्‍नर ने बदमाशों को चेतावनी दी.

मंजरी जोशी.

बेंगलुरु शहर को हाल ही में नया पुलिस आयुक्‍त मिला है. नए कमिश्‍नर साहब हेमंत निम्‍बालकर ने साफ कर दिया है कि डर दिखाकर वसूली करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी. हालांकि, जो लोग अपराध का रास्‍ता छोड़ना चाहते हैं उनके लिए पुलिस के दरवाजे खुले हैं. सीएनएन-न्‍यूज18 से बातचीत में निम्‍बालकर ने अपने अंदाज में कहा कि अपुन के एरिया में लफड़ा नहीं. पुलिस की वर्दी के साथ मिलने वाली लाठी, हेलमेट और हथियार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ उनका इस्‍तेमाल होगा. नए आयुक्‍त ने अपराध के साथ शहर की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को भी अपनी प्राथमिकताओं में रखा है.

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाए तो होगी कार्रवाई
निम्बालकर के सामने एक बड़ी चुनौती सोशल मीडिया पर बढ़ती गुंडागर्दी भी है. हथियार लहराते वीडियो और सड़कों पर स्टंट करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेगी. साथ ही, थानों में खुफिया जानकारी जुटाने वाली टीमें भी सक्रिय रहेंगी. निम्बालकर का मानना है कि तकनीक के साथ पुलिसकर्मियों की जमीनी मौजूदगी भी जरूरी है.

उन्होंने आम लोगों को परेशान करने वाले अपराधियों को भी चेतावनी दी. घर बनवाने वाले लोगों से लेकर पैदल चलने वाली महिलाओं और छोटे दुकानदारों तक को सुरक्षा देना पुलिस की जिम्मेदारी है. उन्होंने खास तौर पर उन लोगों का जिक्र किया जो ऑटो चलाकर या भजिया बेचकर परिवार चलाते हैं. निम्बालकर ने कहा कि संगठित अपराध पर पहले के मुकाबले लगाम लगी है. लेकिन अब व्हाइट कॉलर क्राइम पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है. ऐसे मामलों में कई बार अपराधियों को गुंडा तत्वों का साथ मिलता है. इसका नुकसान आम लोगों की मेहनत की कमाई को उठाना पड़ता है.

ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़क पर उतरेंगे बड़े अधिकारी
बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से लोग लंबे समय से परेशान हैं. नए आयुक्त ने इस समस्या पर बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जमीन पर काम करने की बात कही है. उनका कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के भरोसे नहीं सुधर सकती. इसके लिए इंस्पेक्टर से लेकर एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी सड़कों पर उतरना होगा. वरिष्ठ अधिकारी पीक आवर्स में शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर पहुंचेंगे. वे खुद देखेंगे कि जाम कहां लगता है और उसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है. इस व्यवस्था की एक महीने बाद समीक्षा भी होगी. निम्बालकर ने साफ किया कि केवल सीसीटीवी और एआई से ट्रैफिक की समस्या हल नहीं होगी. इसके लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी हालात समझने होंगे.

हर इलाके के लिए अलग होगी पुलिस की रणनीति
बेंगलुरु में पांच पुलिस कमिश्नरेट का नया ढांचा लागू होने से स्थानीय समस्याओं पर काम करना आसान हो सकता है. निम्बालकर ने कहा कि शहर के हर इलाके की जरूरत अलग है. इसलिए सभी जगह एक जैसी पुलिस रणनीति काम नहीं करेगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि व्हाइटफील्ड में अपनाया गया तरीका बिदादी की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. पुलिस को इलाके की जरूरत समझकर फैसले लेने होंगे. नए आयुक्त ने यह भी माना कि हर योजना पहली बार में सफल हो, यह जरूरी नहीं है. अगर किसी कदम से अपेक्षित नतीजे नहीं मिलते हैं, तो उसमें बदलाव किया जाएगा. इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों और बाहर से मिलने वाले सुझावों पर भी विचार होगा.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top