भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC-JSSC Reform Manch Protest | Hazaribagh Student Mahapanchayat News


झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, पेपर लीक और लंबित नियुक्तियों समेत छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन 2.0 की शुरुआत हो गई है। रविवार को हजारीबाग में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत आय

.

पेपर लीक से लेकर लंबित नियुक्तियों तक पर हुई चर्चा

महापंचायत में छात्रों से किए गए वादों, पेपर लीक की घटनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी, छात्रवृत्ति, JPSC-JSSC की कथित अनियमितताओं और वर्षों से लंबित नियुक्तियों जैसे मुद्दे उठाए गए। छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही समस्याओं से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति भी तैयार की गई।

पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत

मंच के प्रवक्ता पीयूष कुमार ने कहा कि यह महापंचायत JPSC-JSSC की नियुक्तियों, परीक्षाओं में पारदर्शिता और लंबित भर्तियों के भविष्य को लेकर उठाया गया कदम है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके जरिए छात्रों को एकजुट कर सरकार को उसके वादे याद दिलाए जाएंगे और जवाबदेही तय करने का दबाव बनाया जाएगा।

मांगें नहीं मानी गईं तो सीएम आवास घेरेंगे छात्र

महापंचायत में शामिल छात्रों ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सरकार को छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें रांची जाना पड़ा, तो मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। हजारीबाग से शुरू हुई इस पहल को अब राज्य के पांचों प्रमंडलों तक ले जाने की तैयारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top