भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाल वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट कृषि सिस्टम और रोबोटिक नाव



सिटी रिपोर्टर | बोकारो फसलों में बीमारी और कीटों के संक्रमण की समय रहते पहचान करने वाली स्मार्ट तकनीक और जलस्रोतों से तेल प्रदूषण हटाने वाली रोबोटिक नाव, विज्ञान की कल्पना को हकीकत में बदलते हुए डीपीएस बोकारो के चार विद्यार्थियों ने दो अभिनव प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के मार्गदर्शन में तैयार इन प्रोजेक्ट्स के नाम एग्रोशील्ड और एक्वा गार्डियन एआई हैं। दोनों को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिलास ्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर के लिए चुना गया है। कक्षा 9वीं के छात्र श्रेय कश्यप और आदर्श राज ने एग्रोशील्ड नामक स्मार्ट कृषि एवं फसल सुरक्षा प्रणाली विकसित की है। यह तकनीक सेंसर, एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर आधारित है। इसमें तापमान, हवा की नमी, मिट्टी की आर्द्रता और बारिश की जानकारी जुटाने के लिए सेंसर लगाए गए हैं। वहीं, पीआईआर और अल्ट्र ासोनिक सेंसर खेतों में पशुओं और अनधिकृत प्रवेश का पता लगाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top