![]()
लोहरदगा|श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा देवी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण के साथ किया गया। वहीं विद्यालय के आचार्य जनार्दन सिंह ने बच्चों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन-परिचय, संघर्ष एवं देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बच्चे विभिन्न जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं बच्चों ने भी बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातियों को शिक्षा, एकता और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आप सभी को पढ़ाई के साथ देश के बारे में भी जानना चाहिए।
Source link