रांची: झारखंड में आज 23 नवंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. आज झारखंड के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 नवंबर से राज्य में मौसम साफ रहने वाला है. इसके बाद सुबह और रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है. आज सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की पूरी संभावना है.
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
IMD के अनुसार, 23 नवंबर को झारखंड के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने या बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, बारिश का अलर्ट और उसकी तीव्रता सभी जिलों में एक जैसा नहीं रहने वाला है. आज विशेष रूप से चार जिलों में बारिश की संभावना है. इन जिलों में सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 25°C/18°C | 140 |
| जमशेदपुर | 28°C/18°C | 155 |
| पलामू | 27°C/15°C | 66 |
| बोकारो | 27°C/17°C | 94 |
जानें झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
IMD के अनुसार आज 23 नवंबर को झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, रामगढ़ का अधिकतम 27 और न्यूनतम 19 डिग्री का अनुमान है. इसके अलावा बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-17°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-19°C, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-20°C, रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25°C -18°C रहने वाला है. वैसे तो झारखंड के तापमान में डेली बदलाव हो रहा है.
इन 10 जिलों का मौसम रहेगा शुष्क
झारखंड में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद 24 नवंबर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. ऐसे में इन जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. आज गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज का तापमान शुष्क रहने वाला है.
जानें झारखंड के इन 5 शहरों का AQI
बता दें कि झारखंड के कुछ शहरों में प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बन गया है. आज बोकारो का AQI 86, धनबाद का AQI 129, रांची का AQI 140, जमशेदपुर का AQI 155, हजारीबाग का AQI 158 पहुंच गया है.
झारखंड के इन 5 जिलों में है कोहरे की संभावना
IMD ने 23 नवंबर को झारखंड के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. आज सुबह के समय कम दृश्यता की स्थिति बन सकती है. आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में कोहरा रहने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के कई इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.
इन 3 जिलों में है जहरीली हवा चलने की संभावना
खराब वायु गुणवत्ता के लिहाज से जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इन शहरों का AQI क्रमशः 155, 158 और 140 बताया गया है. ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को प्रदूषण के समय लंबे समय तक खुले में रहने से बचना चाहिए.
जानें झारखंड में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
झारखंड के लातेहार, लोहरदगा और गुमला जैसे जिलों में ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है. 22 नवंबर को लातेहार का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हालांकि, आज सबसे कम तापमान किस जिले में रहेगा, इसकी पक्की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
दिसंबर में कड़ाके की सर्दी के आसार
रांची मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से आसमान साफ होने के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है. सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ जाएगा. नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्द हवाएं लोगों को ठंड का अहसास करा सकती हैं. दिसंबर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने पर झारखंड के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.