भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में पुलिसकर्मियों पर पत्थर और डंडों से हमला, 12 जवानों की...


नीतेश/दुमका: झारखंड के दुमका जिले में प्रस्तावित कोल ब्लॉक को लेकर ग्रामीणों का विरोध हिंसक हो गया है. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा कल्याणपुर में रविवार शाम को कोल ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे कंपनी के अधिकारियों का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और विरोध की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पत्थर और डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जहां 2 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर हो गई है.

कोल ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचते ही शुरू हुआ विरोध

जानकारी के अनुसार, कोल कंपनी के अधिकारी रविवार शाम प्रस्तावित कोल ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे थे. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ग्रामीणों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने के लिए पहुंची. इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया गया.

11 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

हमले में घायल पुलिसकर्मियों को देर रात पहले शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां अस्पताल में सभी का इलाज जारी है. घायल पुलिसकर्मियों में फूल कुमार यादव (34), आनंद मुर्मू (24), एएसआई सोमाय किस्कू, चार्लेस मुर्मू (37), सनोज मरांडी (22), सुजीत सोरेन (23), अनिल दास (55), शिवजी यादव (43), श्याम सुंदर साह (50), अल्बर्ट एक्का (40), दीप नारायण मंडल (38) और सुनील हांसदा (41) के नाम सामने आए हैं.

डीडीसी ने दिया  बेहतर इलाज के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान अस्पताल पहुंच गए. वह वर्तमान में उपायुक्त के प्रभार में भी हैं. उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया और उनके बेहतर उपचार को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया.

कोल ब्लॉक को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

बता दें कि यहां प्रस्तावित कोल ब्लॉक को लेकर ग्रामीणों का विरोध इस घटना के बाद चर्चा में आ गया है. फिलहाल पुलिस पर हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. ऐसे में अब संभावना है कि पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सकती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top