भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CJI Suryakant News: फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थाओं की नहीं; CJI...


होमताजा खबरदेश

फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थाओं की नहीं; CJI ने यह क्यों कहा?

Last Updated:

CJI Suryakant News: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को लेकर अहम संदेश दिया. उन्होंने कहा कि नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए. सीजेआई ने छात्रों को धैर्य, दृढ़ता और सामूहिक प्रयास का महत्व समझाते हुए कहा कि पहाड़ों की तरह जीवन में मंजिल तक पहुंचने का रास्ता भी सीधा नहीं होता. समारोह में 702 छात्रों को डिग्री दी गई और 32 गोल्ड मेडल प्रदान किए गए.

फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थाओं की नहीं; CJI ने यह क्यों कहा?Zoom

फैsलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थाओं की नहीं: सीजेआई.

CJI Suryakant News: सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक निकायों के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें इन संस्थानों को निशाना बनाने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि फैसलों की आलोचना करें, मगर संवैधानिक संस्थाओं की नहीं. चीफ जस्टिस सूर्यकांत रविवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने छात्रों से संवाद के दौरान कहा कि लोग अक्सर किसी फैसले और उस फैसले के पीछे मौजूद संस्था के बीच फर्क नहीं कर पाते हैं.

विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उनका मानना ​​है कि इस प्रवृत्ति से लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए जरूरी संस्थाओं में जनता के भरोसे को कम करने का खतरा पैदा होता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक निकायों के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार तो है, लेकिन उन्हें इन संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए.

सीजेआई सूर्यकांत ने स्टूडेंट्स को क्या संदेश दिया?

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अपने आस-पास के हिमालयी परिदृश्य का उदाहरण देते हुए स्नातक छात्रों से अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में धैर्य रखने की अपील की. उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि पहाड़ों में किसी भी मंजिल तक जाने वाला रास्ता शायद ही कभी सीधा होता है, और कोई भी व्यक्ति अकेले पहाड़ पर नहीं चढ़ता.

दीक्षांत समारोह धर्मशाला के राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया. इस दौरान 702 छात्रों को उपाधि प्रदान की गईं और 32 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें से 23 छात्राएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्रों से कहा कि डिग्री न केवल छात्र की कड़ी मेहनत की पहचान है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है.

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विश्वविद्यालय से आह्वान किया कि वह जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास जैसे हिमालय से जुड़ी चुनौतियों पर प्रभावशाली शोध के केंद्र के रूप में उभरे. उन्होंने रेखांकित किया कि विश्वविद्यालयों को अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को समाज की जरूरतों के साथ जोड़ना चाहिए. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी समारोह में मौजूद रहे.

About the Author

शंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top