भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में 5 रुपये का देसी समोसा, लकड़ी की धीमी आंच पर...


Last Updated:

Deoghar Famous Samosa: आज के समय में जहां ज्यादातर दुकानों में गैस पर समोसे तैयार किए जाते हैं, वहीं देवघर में एक ऐसी दुकान है, जहां आज भी पुराने देसी अंदाज में जंगल की लकड़ियों की धीमी-धीमी आंच पर समोसे बनाए जाते हैं. खास बात यह है कि यहां समोसे की कीमत महज 5 रुपये है, लेकिन स्वाद ऐसा कि लोग इसके दीवाने हैं. दुकान पर हर दिन करीब 500 पीस समोसों की बिक्री हो जाती है. इतना ही नहीं, समोसे तैयार होने के बाद महज दो घंटे के अंदर ही सारे समोसे बिक जाते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पांच रुपये के इस समोसे में ऐसा क्या खास है, जिसके लिए ग्राहकों की इतनी भीड़ उमड़ती है.

दरअसल, देवघर के जसीडीह-कोरियाडीह सड़क पर 25 वर्षीय कुंदन राणा पिछले पांच वर्षों से समोसे की दुकान चला रहे हैं. कुंदन ने अपने इस छोटे से कारोबार को अपनी मेहनत और हाथों के स्वाद से एक अलग पहचान दिलाई है. खासकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में इनकी दुकान काफी प्रचलित है.

यहां समोसा बनाने का तरीका भी बाकी दुकानों से थोड़ा अलग है. कुंदन आज भी जंगल से लाई गई लकड़ियों को जलाकर चूल्हे पर समोसे तैयार करते हैं. लकड़ी की धीमी-धीमी आंच पर समोसे पकाने का यह पुराना तरीका आज भी यहां देखने को मिलता है. सुबह से ही दुकान पर समोसे बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है और जैसे-जैसे समोसे तैयार होते हैं, ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है.

दुकानदार कुंदन राणा ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यहां के समोसे में इस्तेमाल होने वाले मसाले हैं. समोसे के अंदर आलू की मसालेदार भराई की जाती है, जिसमें कुंदन अपने खास मसालों का इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि यहां आने वाले ग्राहक एक बार समोसा खाने के बाद दोबारा जरूर पहुंचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

महज 5 रुपये कीमत होने के कारण ग्रामीण इलाके के लोगों की जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ता. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस समोसे का स्वाद लेना पसंद करता है. रोजाना करीब 500 पीस समोसों की बिक्री होना इस दुकान की लोकप्रियता को बताने के लिए काफी है. कुंदन के मुताबिक, दुकान पर तैयार समोसे महज दो घंटे में ही बिक जाते हैं.

25 वर्षीय कुंदन राणा के लिए यह दुकान सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और पहचान भी बन चुकी है. पिछले पांच वर्षों से लगातार इस काम को करते हुए उन्होंने आसपास के गांवों में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज ग्रामीण इलाके के कई लोग कुंदन की दुकान को उनके समोसे के स्वाद से पहचानते हैं.

आधुनिकता के इस दौर में कुंदन ने लकड़ी के चूल्हे पर समोसे बनाने की अपनी पुरानी परंपरा और मेहनत से ग्राहकों का भरोसा जीता है. पांच रुपये का समोसा, रोजाना 500 पीस की बिक्री और महज दो घंटे में दुकान का स्टॉक खत्म होना, यही कुंदन की दुकान की सबसे बड़ी खासियत है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top