![]()
कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूरनानगर गांव में सोमवार को बच्चों से भरी स्कूल बस एक मकान से टकरा गई। बस चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हुई। हालांकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। बस बच्चों को लेकर पूरनानगर जा रही थी निमाडीह स्थित निजी स्कूल डीपीएस की बस रोज बच्चों को घर छोड़ने के लिए निमाडीह से पूरनानगर और नवलशाही होते हुए वापस जाती है। सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को लेकर पूरनानगर जा रही थी। लोगों ने बच्चों और चालक को बस से बाहर निकाला इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। बस में करीब 7 से 8 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बच्चों और चालक को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल संचालक पूरनानगर पहुंचे। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को फोन कर बुलाया और बच्चों को उनके घर भेजा। कुछ देर बाद स्कूल संचालक बस को दूसरे चालक की मदद से गैरेज ले गए।
Source link