Last Updated:
Palamu Wedding Ring Platter: पलामू में शादी के सीजन के दौरान कस्टमाइज रिंग प्लेटर का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. दूल्हा-दुल्हन के नाम और थीम के अनुसार तैयार किए जा रहे इन प्लेटर की कीमत 200 से 3000 रुपये तक है. इसकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
पलामू: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में बाजार में शादी से जुड़ी सजावटी वस्तुओं और खास रस्मों के सामान की मांग बढ़ने लगी है. शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ परिवार के लोग भी अलग-अलग रस्मों की खास तैयारी करते हैं. इन्हीं रस्मों में रिंग सेरेमनी यानी अंगूठी पहनाने की रस्म का भी खास महत्व है. अब इस रस्म को और आकर्षक बनाने के लिए बाजार में कस्टमाइज रिंग प्लेटर का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. दूल्हा-दुल्हन के नाम, पसंदीदा डिजाइन और शादी की थीम के अनुसार तैयार किए जाने वाले रिंग प्लेटर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
बता दे कि रिंग सेरेमनी के दौरान अंगूठियों को खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए रिंग प्लेटर का इस्तेमाल किया जाता है. पहले जहां सामान्य प्लेट या छोटे बॉक्स में अंगूठियां रखी जाती थीं. वहीं अब सजावटी और कस्टमाइज प्लेटर इस रस्म का हिस्सा बनता जा रह है. दुकानकदार राजीव कुमार ने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार प्लेटर का डिजाइन, रंग, नाम, सजावट और आकार तय कर सकते हैं. इससे रिंग सेरेमनी में इस्तेमाल होने वाला प्लेटर केवल अंगूठी रखने का सामान नहीं, बल्कि शादी की यादों से जुड़ा एक खास सजावटी आइटम बन जाता है. जिसका वीडियो सूटिंग भी होता है. जो कार्यक्रम को और भी खास बना देता है.
उन्होंने कहा कि बाजार में रिंग प्लेटर की कीमत 200 रुपये से शुरू होती है, जबकि अधिक सजावट और कस्टमाइज डिजाइन वाले प्लेटर की कीमत 2,000 से 3,000 रुपये तक पहुंच जाती है. इन्हें एमडीएफ बोर्ड और एक्रेलिक शीट की मदद से तैयार किया जाता है. प्लेटर पर दूल्हा-दुल्हन के नाम, आकर्षक अक्षरों और अलग-अलग डिजाइन के माध्यम से सजावट की जाती है. इसमें इंपोर्टेड फूल, मोती, कृत्रिम फूलों की सजावट और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर इसे खास रूप दिया जाता है.
साथ ही आगे बताया कि ग्राहकों की पसंद और डिजाइन की जटिलता के अनुसार एक रिंग प्लेटर तैयार करने में करीब दो से तीन दिन का समय लगता है. इसमें बारीकी से सजावट की जाती है, ताकि प्लेटर शादी की थीम और समारोह के माहौल के अनुरूप दिखे. कई ग्राहक पहले से अपनी पसंद का डिजाइन दिखाकर प्लेटर तैयार करवाते हैं, तो कुछ लोग डिजाइनर की सलाह से नया पैटर्न चुनते हैं. शादी की रस्मों को खास और यादगार बनाने की चाहत के कारण कस्टमाइज रिंग प्लेटर अब शादी के बाजार में आकर्षण का नया केंद्र बन गया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…