भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कार्तिक पूर्णिमा पर नरसिंह स्थान मेले में जुटे श्रद्धालु:450 साल पुरानी परंपरा...




हजारीबाग में कार्तिक पूर्णिमा पर नरसिंह स्थान मेला लगा। करीब 450 साल पुरानी इस परंपरा में हजारीबाग और आसपास के जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने भगवान नरसिंह के दर्शन कर पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में ईख (गन्ना) की खरीद-बिक्री भी हुई। हजारीबाग और दूसरे जिलों के किसान ईख बेचने के लिए पहुंचे। श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ईख घर ले जाते हैं मान्यता है कि मंदिर में पूजा के बाद श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ईख घर ले जाते हैं। इसी वजह से यहां ईख का बाजार लगता है। स्थानीय लोग इसे कतारी मेला भी कहते हैं। मेले से किसानों को अपनी उपज बेचने का पारंपरिक बाजार मिलता है। मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष भावेश मिश्रा के अनुसार, श्री नृसिंह मंदिर की स्थापना 1632 ईस्वी में पंडित दामोदर मिश्र ने की थी। वे संस्कृत और ज्योतिष के विद्वान थे। वे तंत्र साधना और देवी उपासना से भी जुड़े थे। भगवान नरसिंह की प्राचीन प्रतिमा स्थापित जनश्रुतियों के अनुसार, पंडित दामोदर मिश्र को सपने में नेपाल के काक भुसारी पर्वत पर भगवान नरसिंह की प्रतिमा होने का संकेत मिला था। इसके बाद वे वहां गए, प्रतिमा खोजी और उसे हजारीबाग के खपरियांवा में स्थापित किया। मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह की प्राचीन प्रतिमा काले ग्रेफाइट पत्थर से बनी है। गर्भगृह में शिव और विष्णु की मौजूदगी वैष्णव और शैव परंपराओं को दर्शाती है। यहां महामाया का दरबार, शिवालय और पास बहती कोनार नदी भी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top