भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लड़की से बात करने पर विवाद, अधेड़ की हत्या:गुमला में युवक ने...




गुमला के सदर थाना क्षेत्र के करौंदी नायक टोली में लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में राजू नायक (48) की मौत हो गई। आरोप है कि गांव के दुर्गेश नायक ने उन्हें लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटा। घटना के बाद दुर्गेश फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच कर रही है। राजू की मां रीता देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर दुर्गेश उनके घर के पास एक लड़की से बात कर रहा था। राजू ने उसे वहां से आगे जाने के लिए कहा। इस बात पर दुर्गेश नाराज हो गया और राजू को दौड़ाकर पीटने लगा। रीता देवी ने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्गेश मारपीट करता रहा। उनके मुताबिक, आसपास मौजूद कोई भी व्यक्ति राजू को बचाने आगे नहीं आया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजू को ग्रामीण उनके घर छोड़ गए। देर शाम उनका बेटा अजय नायक घर पहुंचा और पिता की हालत गंभीर देखकर उन्हें गुमला सदर अस्पताल ले गया। सोमवार रात इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top