भास्कर एक्सपर्ट गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का सपना पूरा कराने के लिए शुरू की गई गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बैंकिंग प्रक्रियाएं सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं। सरकार 15 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण पर 100% गारंटी ले रही है। ब्याज भी महज 4% साधारण दर से देना है। इसके बावजूद हजारों विद्यार्थी ऋण के इंतजार में हैं। कहीं अधूरे केवाईसी और गलत पते के कारण आवेदन अटक रहे हैं, तो कहीं कॉलेज की पात्रता, दस्तावेजों के सत्यापन और त्रिपक्षीय समझौते की प्रक्रिया में देरी हो रही है। योजना में राज्य के 34 बैंकों में से सिर्फ 10 को ही ऋण देने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इससे भी विद्यार्थियों के पास विकल्प सीमित हैं। एक अगस्त 2023 को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संकल्प के तहत लागू इस योजना का लाभ अब तक महज 1,936 विद्यार्थियों को मिल सका है। सितंबर तिमाही तक बैंकों को कुल 8,795 आवेदन मिले थे। इनमें 4,007 आवेदन अप्रूव हुए, जबकि 2,958 रिजेक्ट कर दिए गए और 1,830 लंबित हैं। कुल 3,688 आवेदनों को ऋण की मंजूरी मिली, लेकिन वास्तविक रूप से सिर्फ 1,936 विद्यार्थियों को ही राशि वितरित की गई। यानी मंजूरी मिलने के बाद भी 1,752 विद्यार्थी लोन का इंतजार कर रहे हैं। कुल आवेदनों में करीब 78% विद्यार्थियों को अब तक ऋण की राशि नहीं मिली है। ऋण वितरण के मामले में रांची 633 छात्रों के साथ सबसे आगे है। पूर्वी सिंहभूम में 428, बोकारो में 202, धनबाद में 141, हजारीबाग में 121 और सरायकेला में 66 विद्यार्थियों को ऋण मिला है। दूसरी ओर, साहिबगंज और पाकुड़ में महज तीन-तीन छात्रों को ही इसका लाभ मिल सका है। दुमका और गोड्डा में सात-सात, जबकि सिमडेगा-जामताड़ा में पांच-पांच छात्रों को ऋण मिला है। किस बैंक ने कितने छात्रों को लोन दिया बैंक ऑफ इंडिया 1063 एसबीआई 335 झारखंड ग्रामीण बैंक 366 कैनरा बैंक 95 इंडियन बैंक 36 धनबाद सेंट्रल कॉ. बैंक 26 एक्सिस बैंक 11 एचडीएफसी बैंक 4 आईसीआईसीआई बैंक 0 पंजाब नेशनल बैंक 0 अधूरे केवाईसी, गलत पते से भी अटक रहे आवेदन: बैंक एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड नीतीश नारायण चौधरी ने बताया कि बैंक योजना के तहत सब्सिडाइज्ड ब्याज दर पर विद्यार्थियों को ऋण दे रहा है, लेकिन आवेदन कम आ रहे हैं। कई मामलों में अधूरे केवाईसी, गलत पते, अंतिम चयन से पहले आवेदन और गैर-सूचीबद्ध शिक्षण संस्थानों में दाखिले के कारण ऋण स्वीकृत करने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सब्सिडी के कारण बैंकों को इस योजना में आर्थिक नुकसान नहीं है। विभाग की सक्रियता बढ़ने से अन्य बैंक भी योजना से जुड़ने के लिए तैयार हो रहे हैं। प्रकाश उरांव, राज्य सचिव, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन
बैंकिंग प्रक्रिया, सीमित भागीदारी बड़ी बाधा योजना में कम ऋण वितरण के पीछे बैंकिंग प्रक्रिया और सभी बैंकों के लिए सरकार की ओर से स्पष्ट लक्ष्य तय नहीं होना भी बड़ी वजह है। 15 लाख रुपए तक के ऋण पर सरकारी गारंटी के बावजूद कुछ बैंक ऋण देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सामान्य एजुकेशन लोन की तुलना में इस योजना में त्रिपक्षीय समझौता, आवासीय प्रमाणपत्र, दस्तावेजों का सत्यापन और कॉलेज की पात्रता जैसी अतिरिक्त प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ती हैं। इससे ऋण मिलने में समय लगता है। योजना का लाभ बढ़ाने के लिए प्रक्रिया सरल करने और अधिक वित्तीय संस्थानों को जोड़ने की जरूरत है। शुरुआत से अब तक इन बैंकों ने इतने विद्यार्थियों को ऋण दिया है। खास बात यह है कि एचडीएफसी बैंक ने सिर्फ 4 विद्यार्थियों को लोन दिया है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अब तक योजना के तहत एक भी खाता नहीं खोला है। सभी सूचीबद्ध बैंकों ने मिलकर अब तक महज 62 करोड़ रुपए का शिक्षा ऋण वितरित किया है। योजना की प्रमुख शर्तें
10 बैंक सूचीबद्ध, लेकिन अब तक सिर्फ 62 करोड़ का शिक्षा ऋण बांटा
{अधिकतम 15 लाख रुपए तक शिक्षा ऋण। {ऋण पर 4% साधारण ब्याज। {सरकार की ओर से ऋण की 100% गारंटी। {गारंटर की जरूरत नहीं। {संपत्ति गिरवी रखने की बाध्यता नहीं। भास्कर एक्सक्लूसिव
Source link