भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Woman Beggar Donates 1.5 Lakh to Temple | 30 साल तक मंदिर...


होमताजा खबरदेश

30 साल तक भीख मांगकर बचाए 1.5 लाख रुपए, सपने में आए भगवान शिव तो सब दान कर दिए

Last Updated:

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के तुनी में रहने वाली गोरली नरसय्यम्मा पिछले 30 सालों से मंदिरों के बाहर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही हैं. उन्होंने अपनी रोज की कमाई से थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर भगवान शिव के मंदिर में 1.5 लाख रुपए दान किए हैं. इसमें 1 लाख रुपए एक बड़े त्रिशूल के निर्माण के लिए और 50 हजार रुपए मंदिर के विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं. इसके अलावा वे श्रीशैलम मंदिर में सोने की आंखें और अन्नदानम के लिए चावल भी दे चुकी हैं.

30 साल तक भीख मांगकर बचाए 1.5 लाख रुपए, सपने में आए भगवान शिव तो सब दान कर दिएZoom

महिला ने 30 साल तक मंदिर के बाहर मांगी भीख, जोड़े 1.5 लाख रुपए और भगवान शिव को दान किया विशाल त्रिशूल. (AI Generated Image)

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के तुनी शहर से इंसानियत और आस्था की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से मंदिरों के बाहर भीख मांगकर अपना पेट पालने वाली गोरली नरसय्यम्मा ने अपनी जमापूंजी से 1.5 लाख रुपए शिव मंदिर को दान कर दिए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नरसय्यम्मा ने अपनी रोजाना की भीख से मिले पैसों में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा बचाकर यह बड़ी रकम इकट्ठा की है. उन्होंने 1 लाख रुपए एक विशाल त्रिशूल बनवाने के लिए और 50 हजार रुपए मंदिर के विकास कार्यों के लिए भेंट किए हैं.

30 साल से मंदिर के बाहर रहने वाली गोरली नरसय्यम्मा कौन हैं?

गोरली नरसय्यम्मा कई साल पहले तिरुपति से आकर तुनी में बस गई थीं. वह काकीनाडा जिले के तुनी स्थित गोल्लापाराव सेंटर के पास एक शिवालय के परिसर को ही अपना घर मानकर रहती हैं. पिछले तीन दशकों से अधिक समय से वह हर सुबह अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ मंदिरों के बाहर बैठती हैं और भक्तों से मिलने वाले पैसों पर निर्भर रहती हैं.

हालांकि, नरसय्यम्मा भीख में मिलने वाली पूरी रकम खुद पर खर्च नहीं करती हैं. अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के बाद वह हर दिन कुछ पैसे धार्मिक कार्यों के लिए अलग रख देती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नरसय्यम्मा को एक बार सपने में भगवान शिव के दर्शन हुए थे, जिसमें उन्हें उन मंदिरों की मदद करने का संकेत मिला जिन्होंने उन्हें आश्रय दिया है. इसी अनुभव के बाद उन्होंने मंदिरों के लिए पैसे बचाना शुरू किया.

1.5 लाख के अलावा अब तक कहां और कितना दान कर चुकी हैं नरसय्यम्मा?

नरसय्यम्मा की दानवीरता केवल इस 1.5 लाख रुपए तक ही सीमित नहीं है. इससे पहले वह प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में देवी भ्रमराम्बिका को सोने की आंखों की एक जोड़ी भी दान कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य मंदिरों में भी 10 हजार से 20 हजार रुपए तक का नकद दान दिया है.

तुनी के दरालम्मा मंदिर में उन्होंने एक बड़ा त्रिशूल बनवाने के लिए 1 लाख रुपए का योगदान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक मास के दौरान तुनी के अन्नपूर्णा विशालाक्षी समेत विश्वेश्वर स्वामी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 50 हजार रुपए दान किए. पिछले साल उन्होंने भक्तों और आगंतुकों को मुफ्त भोजन कराने की परंपरा यानी अन्नदानम के लिए चार बोरी चावल भी भेंट किए थे.

मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनके दान पर क्या कहा?

दरालम्मा मंदिर के अध्यक्ष तिरुमालासेट्टी सत्तीबाबू ने त्रिशूल के निर्माण में नरसय्यम्मा के 1 लाख रुपए के योगदान की जमकर सराहना की है. मंदिर के सचिव पल्लेला नागेश्वर राव ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि भीख से मिलने वाले पैसों का एक हिस्सा धार्मिक संस्थाओं की सेवा में लगाना बेहद प्रेरक है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top