![]()
मृतक अनिकेत। जैनामोड़| पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा नीचे टोला लोदोटांड़ के निकट सोमवार की दोपहर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकैया निवासी अधीर प्रसाद के इकलौते पुत्र अनिकेत प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिकेत अपनी बाइक से मायापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी दौरान लोदोटांड़ के निकट बाइक सड़क किनारे एक पत्थर के ऊपर चढ़ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर एक पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौत मौके पर ही हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Source link