![]()
चास नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मॉड्यूलर शौचालय की बदहाल स्थिति स्वच्छता के दावों की पोल खोल रही है। आम जनता और राहगीरों की सुविधा के लिए निगम ने शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर प्रति शौचालय लगभग 2 लाख रुपए खर्च कर इनका निर्माण करवाया था। लेकिन आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव और रख-रखाव की कमी के कारण करीब 30 लाख रुपए की यह योजना सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है। कहीं नल की टोटियां गायब हैं, तो कहीं दरवाजे टूट कर लटक रहे हैं। कई जगहों पर तो इस्तेमाल नहीं होने के कारण मकड़ी के जाले लग चुके हैं और यह कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। एक नजर में शौचालय व्यवस्था {लाखों का खर्च बेकार : चास नगर के 15 प्रमुख बाजारों में प्रति शौचालय करीब 2 लाख रुपए खर्च कर निर्माण कराया गया। {बुनियादी सुविधाओं का टोटा : शौचालयों में पानी का स्थाई कनेक्शन नहीं, शुरुआत में टैंकरों से पानी भरा जाता था, अब बंद है। {मरम्मत की अनदेखी : चंद रुपए में लगने वाली नल की टोटियां गायब हैं और दरवाजों के कब्जे व हुक टूटे पड़े हैं। {कबाड़ में तब्दील हो रहा : गंदगी, दुर्गंध और मकड़ी के जालों के कारण उपयोग नहीं होता। {महिलाओं को परेशानी : सुरक्षित व सफाई नहीं होने से महिलाओं को परेशानी होती है। बाजार में हजारों ग्राहक, सुविधा नहीं होने से परेशानी चास के मुख्य बाजारों में रोजाना हजारों ग्राहक, व्यापारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद यूरिनल की व्यवस्था उपयोगकर्ताओं की जरूरत के अनुरूप नहीं है। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लोगों को नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है, जिससे आसपास के दुकानदारों का बैठना भी मुश्किल हो गया है। इस बदइंतजामी का सबसे गंभीर असर बाजार आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ता है। महिलाओं के लिए चुनौती बनी हुई है। मॉड्यूलर शौचालयों को व्यवस्थित किया जाएगा चास तेलीडीह मोड़ के पास स्थापित शौचालय। स्थानीय लोगों ने उठाई सुधार की मांग स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद रख-रखाव को लेकर निगम पूरी तरह उदासीन है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल सभी 15 मॉड्यूलर शौचालयों की जांच कराएं, स्थाई पानी का कनेक्शन दे।
Source link