भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदित्यपुर में सड़क और सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाया:इमली चौक से आशियाना...




सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में बुधवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने सड़क और सर्विस लेन पर बने अवैध निर्माण हटाए।
अभियान इमली चौक से शुरू हुआ और पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक और शेरे पंजाब चौक होते हुए आशियाना मोड़ तक चला। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे और सर्विस लेन पर बने सीमेंट के चबूतरे, अस्थायी दुकानें और अन्य स्थायी निर्माण हटाए गए। प्रशासन ने कहा कि सड़क और सर्विस लेन को अतिक्रमण से खाली कर यातायात सुचारु करना अभियान का उद्देश्य है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, गम्हरिया अंचल निरीक्षक और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक सड़क और सर्विस लेन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियम के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आशियाना ट्रेड सेंटर के पास जमीन खाली करने के नोटिस और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ सकता है। दुकानदारों ने रोजगार और भविष्य को लेकर चिंता जताई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top