भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एनएससी बुजुर्ग केंद्र का मना स्थापना दिवस



सिटी रिपोर्टर | बोकारो रामनगर कॉलोनी चास स्थित एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र का तीसरा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद व राज्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी वर्मा की उपस्थिति में सदर अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें शुगर, बीपी व नेत्र जांच कर उचित दवाएं भी दी गई। कार्यक्रम में कोचिंग के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाटक के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। कैरम प्रतियोगिता के विजेता प्रथम एपी शर्मा, आरएस सॉ और द्वितीय एन शर्मा व रमेश सिंह रहे, उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संचालक पीएन लाल ने आभार जताया। अनंत कुमार सिन्हा व एनएससी की डायरेक्टर नूतन श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top