![]()
लोहरदगा|टायनी टास्क विद्यालय में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु नानक जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा द्वारा गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर ने बच्चों को गुरु नानक देव के जीवन, उनकी शिक्षाओं, उनके द्वारा दिए गए प्रेम, समानता, भाईचारे व मानवता के संदेशों के बारे में बताया। यह भी बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुरु नानक देव के आदर्शों से परिचित कराना था। उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना भी उद्देश्य था।
Source link