भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुमका में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के िलए मांझी-परगनैत-मुंडा को िकया गया सम्मानित




दुमका| दुमका में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षकों का जिला स्तरीय अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा मौजूद रहीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित पारंपरिक पदाधिकारियों को शॉल, पौधा, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ग्राम प्रधान, मांझी, परगनैत, मुंडा, डाकुवा, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी (पुजारी), पड़हा राजा, घटवाल और तावेदार जैसे पारंपरिक पदाधिकारी शामिल थे। ये पदाधिकारी सदियों से गांव स्तर पर सामाजिक समरसता बनाए रखने, आपसी विवादों के समाधान, राजस्व संग्रहण और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि समारोह का उद्देश्य इन पदाधिकारियों के योगदान और सेवाओं को पहचान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। प्रशासन के अनुसार इस सम्मान से पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ेगा। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और ग्राम स्वशासन की व्यवस्था से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top