भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समझौते के बाद घर लौटीं थीं दो बहुएं, सगे भाइयों ने उतारा...


Last Updated:

झारखंड के गुमला में दो सगे भाइयों पर अपनी पत्नियों की हत्‍या कर दी. पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं के शव एंबुलेंस से सिमडेगा के बीरू जंगल ले जाकर दफना दिए गए थे. पत्नियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दोनों भाइयों पर पुलिस को शक हुआ. पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शव बरामद किए गए. दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं.

सगे भाइयों ने पत्नियों को मारकर जंगल में दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकाले शवZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के गुमला में दो महिलाओं की हत्‍या का मामला सामने आया. आरोप है कि दोनों महिलाओं के पतियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया. दोनों आरोपी सगे भाई हैं. पुलिस के मुताबिक हत्‍या के बाद शवों को एंबुलेंस से सिमडेगा के जंगलों में ले जाया गया. वहां दोनों को जमीन में दफना दिया गया. महिलाओं के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. कड़ाई से पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. बुधवार शाम गुमला और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम बीरू जंगल पहुंची. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर दोनों महिलाओं के शव निकाले गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

समझौते के बाद पतियों के साथ लौटी थीं महिलाएं
मृत महिलाओं की पहचान मिनी प्रिया (28) और राधिका कुमारी (20) के रूप में हुई है. दोनों गुमला के विंध्याचल नगर नदी टोली की रहने वाली थीं. मिनी प्रिया के पति का नाम शिव शंकर साहू है. राधिका की शादी नवीन साहू से हुई थी. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों परिवारों के बीच विवाद की बात सामने आई है. बताया गया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. शनिवार को कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था. इसके बाद दोनों भाई अपनी पत्नियों को लेकर घर लौट गए थे.

पत्नियों के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे थाने
परिजनों की दोनों महिलाओं से सोमवार सुबह करीब नौ बजे आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद उनके फोन पर संपर्क नहीं हो सका. मंगलवार को दोनों भाई अपने बच्चों के साथ गुमला थाने पहुंचे. उन्होंने अपनी पत्नियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, पुलिस को दोनों भाइयों की बातों और गतिविधियों पर संदेह हुआ. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिव शंकर ने दोनों महिलाओं की हत्या की बात कबूल की. उसने शवों को एंबुलेंस से जंगल ले जाकर दफनाने की जानकारी भी दी.

एंबुलेंस से जंगल पहुंचाए गए थे शव
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शिव शंकर की एंबुलेंस जब्त कर ली. बुधवार को गुमला और सिमडेगा पुलिस की टीम बीरू जंगल पहुंची. वहां मजिस्ट्रेट दीपक कुमार की मौजूदगी में खुदाई कराई गई. जमीन के भीतर से दोनों महिलाओं के शव बरामद हुए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

हत्या की वजह और दूसरे पहलुओं की जांचसिमडेगा के एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों महिलाओं की हत्या क्यों की गई. वारदात में किसी और की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top