भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले:आदिवासियों को कोई ठग नहीं सकता, हर साजिश का...




मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से पूरा देश चलता है। लेकिन जिस आदिवासी समाज की जमीन से खनिज निकाले जा रहे हैं, वही आज भी शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा है। झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए। वे मंगलवार को ललपनिया स्थित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ में राजकीय महोत्सव व अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरना धर्म कोड लागू करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार खनिजों के दोहन के लिए नए-नए नियम बना रही है। एसआईआर के जरिए आदिवासियों को वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि जंगल-झार में रहने वाले लोग देर से जागे हैं, लेकिन अब उन्हें कोई ठग नहीं सकता। सरकार हर साजिश का जवाब देने के लिए तैयार है। जनगणना के अदर कॉलम में सरना धर्म लिखें : चमरा कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि फरवरी 2027 में होने वाली जनगणना में आदिवासी फॉर्मेट के सातवें नंबर पर अदर कॉलम में सरना धर्म लिखें। इससे सरना धर्मावलंबियों की संख्या दो करोड़ से अधिक दर्ज होने की संभावना है। इससे सरना धर्म को अलग पहचान मिलेगी। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लुगू बुरू को नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन की स्मृति में तीन दिन खिचड़ी प्रसाद वितरण की जानकारी दी। देश का बड़ा पर्यटन केंद्र बनेगा लुगू बुरू मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ को देश के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां संग्रहालय बनाया जा रहा है, ताकि आदिवासी समाज की पारंपरिक और पौराणिक विरासत संरक्षित रहे और युवा अपनी संस्कृति व इतिहास को समझ सकें। सरकार हर साल यहां विकास कार्य और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top