भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘केरल स्टोर’ में देर रात लगी भीषण आग, सामान जलने से 25...


Last Updated:

पलक्कड़ जिले में एक सुपरमार्केट में भीषण आग लग गई. पूवतानी स्थित ‘केरल स्टोर’ में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे आग लगी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 सुपर मार्केट 'केरल स्टोर' में आग लगने से 25 लाख का सामान हुआ खाकZoom

पलक्कड़: केरलम के पलक्कड़ जिले के पूवतानी स्थित ‘केरल स्टोर’ नामक एक सुपरमार्केट में बुधवार की देर रात आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया. लेकिन तब तक सुपरमार्केट का सामान जलकर खाक हो गया था.

अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों के अनुसार, आग बुधवार देर रात करीब ढाई बजे लगी.  सबसे पहले स्थानीय निवासियों ने मोहम्मद शरीफ के स्वामित्व वाले सुपरमार्केट ‘केरल स्टोर’ से आग की लपटें उठती देखीं. उन्होंने बताया कि शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीमों ने आग पर पाया काबू
रिपोर्ट के मुताबिक, आग फैलने पर दमकल केंद्रों को सूचित किया गया. इसके बाद पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई. अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

25 लाख से ज्यादा नुकसान का अनुमान
आग की इस घटना में सुपरमार्केट और उसके गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है. आशंका जताई जा रही है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.  हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top