भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मातृभाषा में ककहरा सीखेंगे झारखंड के नौनिहाल:संथाली, मुंडारी, हो, कुड़ुख व खड़िया...




आंगनबाड़ी केंद्रों के ‘नन्हे कदम’ करिकुलम का अनुवाद शुरू, 5 दिन में तैयार होंगी किताबें झारखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चे अब अपनी मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा का ककहरा सीखेंगे। राज्य के नौनिहालों को आसान
भाषा में पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी के ‘नन्हे कदम’ करिकुलम का 5 प्रमुख जनजातीय भाषाओं संथाली, मुंडारी, हो, कुडुख और खड़िया में अनुवाद शुरू हो गया है। अनुवाद के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों से भाषा में दक्ष 35 शिक्षकों को चुना गया है। प्रत्येक भाषा के लिए 7-7 शिक्षकों की टीम बनाई गई है। समाज कल्याण निदेशालय और यूनिसेफ की इस पहल पर झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने रांची में पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू की है। इसमें टीचर हैंडबुक और बाल कार्यपुस्तिका का अनुवाद हो रहा है। यूनिसेफ की शिक्षा विशेषज्ञ पारुल शर्मा तकनीकी सहयोग दे रही हैं, जबकि जेसीईआरटी के अनमोल रत्न रुंडा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने कहा कि नन्हे कदम आंगनबाड़ी के लिए विशेष रूप से तैयार पाठ्यक्रम है। इसका अनुवाद और अन्य संबंधित कार्य पूरे किए जा रहे हैं। ओलचिकी लिपि में भी तैयार होगी संथाली सामग्री
संथाली भाषा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। संथाली की शिक्षक पुस्तिका और बाल कार्यपुस्तिका देवनागरी के साथ-साथ ओलचिकी लिपि में भी तैयार की जाएगी, ताकि बच्चों और शिक्षकों को समझने में आसानी हो। संथाली: ज्योतिलाल मरांडी (धनबाद), बालकिशोर हांसदाक (पाकुड़), निरंजन कुमार हेम्ब्रम (जामताड़ा), नायकी सोरेन, राम चंद्र मुर्मू, मनोज हांसदा (दुमका) और नेल्सन मरांडी (देवघर)।
कुड़ुख: दयामणि तिर्की (लोहरदगा), सुनीता एक्का, शकुंतला कुमारी, विजय रंजीत (रांची), फेकुवा उरांव, संतोष कुमार और अनिमा रानी टोप्पो (गुमला)।
हो: भारती हांसदा (रांची), पिंकी पूर्ति, सनातन बिरुआ, चोकरो सुंडी, कृष्ण देवगम, मंगल सिंह मुंडा और सुधीर सिंह लेयांगी (सभी पश्चिमी सिंहभूम)।
मुंडारी: चंद्रावती सारू, चैंबर सिंह मुंडा, निभय हस्सा, सैमसन तानी (खूंटी), तारकेश्वर सिंह मुंडा (रांची), तरसिला जोजो और शशि शबनम मार्की (सिमडेगा)।
खड़िया: अनुपम बिलुंग, रश्मि रेणुका टोप्पो, सुमन बिलुंग (गुमला), अनूप कुल्लू, उषा बा, इनोसेंट बा (सिमडेगा) और एलिजाबेथ केरकेट्टा (साहिबगंज)।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top