भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा में हाथी ने किसान को कुचला, मौत:मवेशी चराने खेत जा रहे...




गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरी टोला (पथलाही टोला) में जंगली हाथी ने एक किसान को कुचल कर मार डाला। किसान मवेशियों को लेकर जंगल से सटे खेत की ओर चराने जा रहा था। अंधेरा होने के कारण हाथियों की गतिविधियां समझ नहीं आई और किसान उनकी चपेट में गया। मृतक किसान की पहचान ऊपरी टोला निवासी 50 वर्षीय संतोषी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे वन कर्मियों पर आक्रोशित हो गए। जंगल के रास्ते खेत की ओर लेकर जा रहे
जानकारी के अनुसार गुरुवार अहले सुबह संतोषी यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल के रास्ते खेत की ओर लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक जंगल की ओर से हाथी निकले और संतोषी यादव पर हमला कर दिया। सूढ से लपेट के कई बार पटका और फिर घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए। यहां कुचलकर मार डाला। बाद में डेड बॉडी को क्षत विक्षत करके मौके पर छोड़ आगे निकल गए। जब संतोषी यादव वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। संतोषी यादव का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला
खेत की ओर जाने पर उन्हें हाथियों के पद चिन्ह मिले। ग्रामीण ढूंढते हुए जंगल की ओर गए तो उन्हें संतोषी यादव का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एकजुट हुए और उचित मुआवजा के साथ-साथ हाथियों से होने वाली समस्या का स्थायी समस्या का समाधान की मांग को लेकर मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों को घेर लिया। ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top