भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Sunjay Kapur Family Dispute: करिश्मा कपूर के बच्चों को संजय कपूर की...


नई द‍िल्‍ली. दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर चल रहे व‍िवाद में सुप्रीम कोर्ट से ताजा अपडेट आया है. सुप्रीम कोर्ट ने मीडिएटर की र‍िपोर्ट के बाद रानी कपूर और उनकी बहू प्रिया सचदेव कपूर के बीच चल रही मध्यस्थता की कार्यवाही बंद कर द‍िया है. वहीं मीडिएटर की र‍िपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है क‍ि संजय कपूर के एक्टर करिश्मा कपूर के साथ शादी से हुए बच्चों के क्लेम को सुलझाने की उम्मीद है.

बार एंड बेंच की र‍िपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति संजय कपूर के न‍िधन के बाद उनकी मां रानी कपूर और पत्‍नी प्र‍िया सचदेव के बीच पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर विवाद को सुलझाने की कोशिशें नाकाम रहने के बाद मध्‍यस्‍थता की कार्रवाई रोक दी गई है. 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्‍ट‍िस ने बताया क‍ि दो मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं. इनमें संजय कपूर के बच्चों को एक्टर करिश्मा कपूर के साथ उनकी शादी से ट्रस्ट स्ट्रक्चर से बाहर निकालने के तरीके और रानी कपूर के दावों का सेटलमेंट शामिल है. कोर्ट ने मीडिएटर की रिपोर्ट से नोट किया कि मीडिएटर को पहले मुद्दे के हल होने की उम्मीद थी लेकिन रानी कपूर के दावों से जुड़ी बातचीत में रुकावट आ गई थी. हालांक‍ि सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि मीडिएटर को संजय कपूर के एक्टर करिश्मा कपूर के साथ शादी से हुए बच्चों के क्लेम को सुलझाने की उम्मीद है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा?
जस्टिस जे.बी.पारदीवाला और जस्टिस के.विनोद चंद्रन की बेंच को बताया गया कि रानी कपूर ने ट्रस्ट के खिलाफ अपने दावों को निपटाने के लिए 6000 करोड़ रुपये मांगे थे जिसके एसेट्स की कीमत दूसरे पक्ष के वकील ने लगभग 30000 करोड़ रुपये आंकी थी. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कोई भी कभी भी समझौते के लिए बाध्य नहीं कर सकता. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट को अब ट्रस्ट के एसेट्स को बचाने की मांग वाली पेंडिंग याच‍िकाओं पर टाइम-बाउंड तरीके से फैसला करना चाहिए. यह विवाद आरके फैमिली ट्रस्ट की वैलिडिटी से जुड़ा है जिसके पास सोना ग्रुप से जुड़ी काफी संपत्ति है. ऑटो कंपोनेंट्स की बड़ी कंपनी सोना कॉमस्टार के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर की जून 2025 में मौत हो गई थी.रान

रानी कपूर ने दी थी क्‍या चुनौती?
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने ट्रस्ट की वैलिडिटी को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी संपत्ति उनकी सहमति के बिना ट्रस्ट को ट्रांसफर कर दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में इस केस को सुलझाने के लिए भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मीडिएटर नियुक्त किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा क‍ि लेकिन जहां तक ​​याचिकाकर्ता रानी कपूर ने जो सवाल उठाए है उससे अब मध्यस्थता में अब रूकावट आ गई है. रानी कपूर की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने दलील दी क‍ि सेटलमेंट प्रपोजल दिया गया था लेकिन छह महीने तक कोई काउंटर-प्रपोजल नहीं मिला.

प्र‍िया कपूर की क्‍या है दलील?
संजय कपूर की पत्‍नी प्रिया कपूर की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने आरोप लगाया कि रानी कपूर अपनी बहू के साथ ज्‍वाइंट मीडिएशन सेशन में हिस्सा लेने को तैयार नहीं थीं. रोहतगी ने कहा आगे कोर्ट को बतया क‍ि वह एक मीटिंग के बाद चली गईं और अब वह बहू पर इल्जाम लगा रही हैं। क्या यह सही है?

वहीं रानी कपूर के वकील दवे ने बताया कि 81 साल की महिला ने अपने पति और बेटे दोनों को खो दिया था और अपनी बहू से मिलने से उन्हें काफी चिंता हो रही थी. उन्होंने कहा कि वह मीडिएटर से अलग से मिलने को तैयार थीं. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि झगड़े सुलझाने की कोशिश करते समय पार्टियों को फ्लेक्सिबिलिटी दिखानी चाहिए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा क‍ि जब आप सब बैठकर बात करने और कोई रास्ता निकालने का फैसला करते हैं तो आपको थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी, थोड़ी समझदारी दिखानी होगी और मामले को प्रैक्टिकल तरीके से देखना होगा. 15 मीटिंग्स के बाद भी आप सब किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं. कोर्ट ने कहा क‍ि हम मीडिएशन की कार्रवाई बंद कर सकते हैं और आप सभी से मुख्य मामले पर बहस करने के लिए कह सकते हैं. रोहतगी ने कहा क‍ि मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा तरीका होगा, कितनी बार आगे-पीछे होंगे? कृपया मीडिएशन का यह चैप्टर बंद करें. दोनों पक्षों के लिए बहुत हो चुका है। आपने कोशिश की, हमने भी कोशिश की… इस दवे ने कहा क‍ि उन्होंने बिल्कुल भी कोशिश नहीं की.

कोर्ट के सवाल पर दवे क्‍या बोले?
जब कोर्ट ने ट्रस्ट के एसेट्स पर अलग-अलग दावों के बारे में पूछा तो दवे ने रानी कपूर के हिस्से के तौर पर 6000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पेश किया. कोर्ट ने पूछा क‍ि हम 65000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के केस देख रहे हैं, इसलिए हम इस आंकड़े से खुश नहीं होने वाले हैं. 6000 करोड़ रुपये? ठीक है. आप उम्मीद करते हैं कि कौन एसेट्स को लिक्विडेट करेगा और आपको पेमेंट करेगा? इस बीच, करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने कहा कि वे ट्रस्ट में 24 से 26 परसेंट हिस्से के हकदार हैं. प्रिया कपूर की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिमन्यु भंडारी ने कहा कि वह 60 परसेंट की हकदार हैं, जबकि बाकी 40 परसेंट संजय कपूर के बच्चों में बांटा जाना है. भंडारी ने कहा क‍ि यह कई पीढ़ियों का ट्रस्ट है. यह ट्रस्ट सिर्फ प्रिया या रानी कपूर के लिए नहीं है. उनकी मौत के बाद, उनके अपने खून उनके पोते-पोतियों को मिलेगा. डिविडेंड ट्रस्ट को मिलता है और उससे सभी बच्चों के अलग-अलग खर्चे पूरे होते हैं. ट्रस्ट को ऐसे ही तोड़कर लोगों में नहीं बांटा जा सकता.

कोर्ट ने सवाल किया कि अगर दूसरा पक्ष ट्रस्ट की संपत्ति देने को तैयार नहीं है तो रानी कपूर की मांग कैसे मानी जा सकती है. कोर्ट ने पूछा क‍ि आपके अनुसार वह (रानी कपूर) किसी भी चीज की हकदार नहीं हैं? रोहतगी ने जवाब दिया, नहीं… दवे ने इसके जवाब में कहा क‍ि यही तो प्रॉब्लम है. इसीलिए मीडिएशन काम नहीं आया. इस ज़िद की वजह से. कोर्ट ने कहा क‍ि ठीक है, हम एक छोटा ऑर्डर पास करेंगे और सब कुछ खत्म कर देंगे. सुनवाई खत्म होने पर, दवे ने हाईकोर्ट से मांगी गई अंतरिम राहत पर जल्द फैसला देने की रिक्वेस्ट की. अदालत ने जवाब दिया क‍ि लड़ाई अब शुरू होती है. इस पर दवे ने जवाब द‍िया- हां इसमें कोई शक नहीं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top