भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्लेट में रेंग रहे थे कीड़े, कुछ निवाले खा भी चुकी थी...


होमताजा खबरदेश

प्लेट में रेंग रहे थे कीड़े, बेंगलुरु Airport के लाउंज पर रात में FSSAI की रेड

Last Updated:

बेंगलुरु एयरपोर्ट से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एयरपोर्ट के एक इंटरनेशनल लाउंज के खाने में की‍ड़े मिलने का दावा एक पैसेंजर ने किया है. पैसेंजर की शिकायत के बाद एफएसएसएआई ने इंटरनेशनल लाउंज में रेड की है. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

प्लेट में रेंग रहे थे कीड़े, बेंगलुरु Airport के लाउंज पर रात में FSSAI की रेडZoom

बेंगलुरु एयरपोर्ट के इंटरनेशनल लाउंज के खाने में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है.(Image: instagran / @RajivT1311)

Bengaluru Airport: यदि आप एयरपोर्ट के किसी इंटरनेशनल लाउंज में भी खाना खा रहे हैं तो जरा सतर्क रहिएगा. आप बिल्कुल भी ऐसा मत सोचिएगा कि इंटरनेशनल लाउंज का खाना है तो सबकुछ ठीक होगा. कहीं ऐसा ना हो कि आपके उस खाने में कीड़े तैर रहे हों. जी हां, बेंगलुरु एयरपोर्ट के इंटरनेशनल लाउंज में कुछ ऐसा ही हुआ है. जहां, एक पैसेंजर के खाने में कीड़े मिलने का दावा किया गया है.

वहीं, इस दावे के सामने आने के बाद एफएसएसएआई (FSSAI) की टीम ने टर्मिनल-2 के इंटरनेशनल लाउंज में छापेमारी की है. साथ ही, खाने का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. दरअसल, यह मामला 23 नवंबर को सामने आया था. राजीव तिवारी नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खाने में मैगॉट्स यानी कीड़े मिलने का आरोप लगाया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी बेटी जर्मनी जाने वाली फ्लाइट पकड़ने से पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट के एक इंटरनेशनल लाउंज में खाना खा रही थी.

खाने में कीड़े मिलने का आरोप
राजीव तिवारी ने दावा किया था कि खाना खाते समय उनकी बेटी को उसमें मैगॉट्स दिखाई दिए. उनका आरोप था कि खाने के खराब होने का पता चलने से पहले उनकी बेटी उसका कुछ हिस्सा खा चुकी थी. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर मामले की शिकायत की. शिकायत सामने आने के बाद एयरपोर्ट ऑपरेटर की ओर से भी इस मामले पर जवाब दिया गया था. ऑपरेटर ने कहा है कि जिस डिश को लेकर शिकायत की गई, वह स्प्राउटेड दाल से तैयार की गई थी. संभव है कि पकी हुई दाल के अंकुरित भाग को कीड़ा समझ लिया गया हो.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top