भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Rivaba Jadeja fluent English speech। Rivaba Jadeja corporate look। संस्कारी बहू से...


होमताजा खबरदेश

संस्कारी बहू से कॉरपोरेट लुक तक… रिवाबा की फर्राटेदार अंग्रेजी ने लूटी महफिल

Last Updated:

रवींद्र जडेजा की पत्‍नी रिवाबा जडेजा का संस्‍कारी पत्‍नी वाला लुक तो आप और हम क्रिकेट के मैदान पर पहले ही देख चुके हैं. अब बेंगलुरु से आया उनका कॉरपोरेट अंदाज वाला वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा इस वीडियो में अपनी शानदार अंग्रेजी के दम पर निवेशकों को गुजरात आने के लिए लुभाती नजर आ रही हैं.

संस्कारी बहू से कॉरपोरेट लुक तक… रिवाबा की फर्राटेदार अंग्रेजी ने लूटी महफिलZoom

रिवाबा जडेजा का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.

रवींद्र जडेजा को क्रिकेट के मैदान पर बड़ी पारी खेलने के बाद बल्‍ले से तलवारबाजी करते तो हम सभी ने देखा है. मैदान पर पत्‍नी रिवाबा जडेजा का पति के पैर छूने वाला संस्‍कारी लुक भी खूब वायरल हुआ था. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय मंत्री रिवाबा का प्रोफेशनल अंदाज है. गुजरात की शिक्षा राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा ने बेंगलुरु में एक निवेश रोडशो के दौरान अपनी धांसू अंग्रेजी से सभी का दिल जीत लिया. कॉरपोरेट लुक में मंच पर पहुंचीं रिवाबा की फ्लूएंट इंग्लिश सुन लोग यह कहने पर मजबूर हो गए कि मिसेज जडेजा तो इस मामले में पति से भी आगे हैं. उनका बोलने का अंदाज किसी कॉरपोरेट के टॉप लेवल कर्मचारी से कम नहीं था. रिवाबा को पिछले साल अक्टूबर में गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बनाया गया था.

वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए बेंगलुरु पहुंचीं रिवाबा
रिवाबा जडेजा बेंगलुरु में गुजरात सरकार के निवेश रोडशो में शामिल हुईं. यह कार्यक्रम जनवरी 2027 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के प्रचार के लिए आयोजित किया गया था. सरकार की ओर से निवेशकों और उद्योग जगत के लोगों को समिट से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. कार्यक्रम में रिवाबा के साथ गुजरात सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे. अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत भूमिका निभा रहा है. देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास की दिशा तय करने में भी योगदान दे रहा है.

बेंगलुरु को बताया स्टार्टअप और गार्डन का शहर
रिवाबा ने भाषण की शुरुआत बेंगलुरु की तारीफ से की. उन्होंने शहर को सिटी ऑफ गार्डन और सिटी ऑफ स्टार्टअप्स बताया. इसके बाद उन्होंने गुजरात की औद्योगिक पहचान और विकास की चर्चा की. उन्होंने कहा कि गुजरात में नए विचारों को कारोबार और विकास में बदलने की क्षमता रही है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. रिवाबा ने 2003 में शुरू हुए वाइब्रेंट गुजरात अभियान का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने उस समय निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की शुरुआत की थी.

सेमीकंडक्टर से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक की साझेदारी पर जोर
अपने भाषण में रिवाबा ने गुजरात और कर्नाटक के बीच औद्योगिक सहयोग की संभावनाएं गिनाईं. उन्होंने सेमीकंडक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों का जिक्र किया. उन्नत विनिर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा को भी उन्होंने अहम बताया. उनका कहना था कि दोनों राज्यों के पास अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत अनुभव और संसाधन हैं. इनके जरिए निवेश और कारोबार के नए अवसर तैयार हो सकते हैं. भाषण के अंत में उन्होंने बेंगलुरु के उद्यमियों और निवेशकों को जनवरी 2027 में होने वाले 11वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल होने का न्योता दिया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top