भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, मोबाइल फोन...


Last Updated:

झारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है कि इंसानियत से भरोसा उठ जाए. यहां एक माता-पिता ने अपनी 14 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला. जिस उम्र में बच्चों को मां-बाप के प्यार दुलार की जरूरत होती है उस उम्र के अपने ही बच्चे को मां-बाप ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

14 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले मां-बाप गिरफ्तार, जानें पूरा मामलाZoom

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक आदिवासी दंपति को मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल और रील बनाने को लेकर अपनी 14 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने रवींद्र मुर्मू और उसकी पत्नी सुमनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. इससे करीब दो सप्ताह पहले 13 नवंबर को कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह गांव में एक निर्जन खदान से उनकी बेटी का शव बरामद किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि कनकलता मुर्मू की कथित तौर पर 10 नवंबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने शव को निर्जन खदान में फेंक दिया था. आरोपी दंपति ने कथित तौर पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी के लापता होने का दावा कर ग्रामीणों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी.

घटना का खुलासा 13 नवंबर को शव बरामद होने के बाद हुआ. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी. ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में अगले दिन भी सड़क जाम की थी.

अधिकारी ने बताया कि शव बरामद होने के बाद दंपति के संदिग्ध व्यवहार से पुलिस को उन पर शक हुआ था, लेकिन ठोस सबूतों के अभाव में जांचकर्ता उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके थे. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने गहन जांच की और सबूत जुटाए. तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली सूचनाओं की मदद से हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले.’’

इसके बाद दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया. कमलपुर थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि दंपति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया.

हत्या के कारण के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि माता-पिता को अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर समय बिताने और रील बनाने पर आपत्ति थी. उन्होंने कथित तौर पर बेटी की डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top