भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड विधानसभा के 2 दिवसीय विशेष सत्र का समापन: विपक्ष के वॉकआउट...



सदन में बोलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

झारखंड विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायकों के वॉकआउट के बीच एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ राजकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित हो गया। अब इसे केंद्र सरकार के पास पुनर्विचार के लिए भेजा जाएगा।

.

विशेष सत्र के अंतिम दिन संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा-एक-एक कर इनके सारे कपड़े उतरेंगे। ये नंगे दिखेंगे। केंद्र सरकार ने संविधान पीठ में कानूनी लड़ाई हारने के बाद अपने व्यापारिक मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए एमएमडीआर कानून में संशोधन किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाला अनुदान भीख नहीं, झारखंड का अधिकार है। इसे देना ही होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड भारत का हिस्सा है। संघीय व्यवस्था में राज्यों को भी संविधान ने अधिकार दिए हैं। देश के विकास में झारखंड कभी बाधा नहीं बनना चाहता, लेकिन अपने अधिकारों से समझौता भी नहीं करेगा। क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ सरकार की नहीं है, बल्कि झारखंड की जनता, आदिवासियों, विस्थापितों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है।

वहीं झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि इस संशोधन से अगले 10 साल में राज्य को करीब 1.56 लाख करोड़ रुपए के खनिज राजस्व को नुकसान होगा। उधर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजकीय संकल्प को राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगा रही है। -पेज 2 भी पढ़ें

अब इस संकल्प को केंद्र को भेजा जाएगा

सीएम बोले-अनुदान भीख नहीं, हमारा अधिकार, देना ही होगा

मरांडी बोले…सरकार नाकामी छिपा रही, केंद्र ने हिस्सेदारी 88.53% की

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजकीय संकल्प का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र पर फोड़ रही है। केंद्र ने एमएमडीआर कानून में संशोधन ​इसलिए किया है, ताकि सभी राज्य समान रूप से बढ़ सकें। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि 2047 तक भारत के साथ झारखंड भी विकसित हो। यह प्रावधान लघु खनिजों पर लागू नहीं होगा, इसलिए राज्य का अधिकार छीने जाने का आरोप गलत है। कांग्रेस शासन के दौरान राज्यों को 60.24% और केंद्र को 39.76% हिस्सा मिलता था। मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 88.53% कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र संघीय ढांचे को कमजोर नहीं कर रही है और राज्यों की हिस्सेदारी 42% तक बढ़ाई गई है।

सीएम ने कहा…कानूनी सलाह ले रहे, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे

सीएम ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा की सहमति और प्राथमिकता की बात होती है। फिर झारखंड सरकार से परामर्श किए बिना ऐसा कानून कैसे लाया गया। हम इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया है। आज नहीं तो कल, केंद्र को इसे देना ही होगा। केंद्र से पर्याप्त राशि न मिलने से राज्य को बुनियादी जरूरतों के लिए अपने संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। गरीबों को आवास, ग्रामीण सड़कों के निर्माण और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाने के लिए धन की जरूरत है। उन्होंने पीएम आवास, पेंशन और ग्रामीण विकास मदों में केंद्र से पर्याप्त राशि न मिलने का भी आरोप लगाया।

एसआईआर पर बोले… लोगों पर 315 करोड़ का बोझ पड़ा

मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एसआईआर के विरोध में नहीं है, बल्कि इसके तौर-तरीकों पर आपत्ति है। झारखंड की भौगोलिक स्थिति, आदिवासी बहुल आबादी और भाषाई विविधता दूसरे राज्यों से अलग है। यहां आज भी ऐसे गांव हैं, जहां के लोगों ने जिला कार्यालय तक नहीं देखा। कई लोग हिंदी तक नहीं बोल पाते। ऐसे में उनसे नागरिकता और पहचान से जुड़ा दस्तावेज मांगना व्यावहारिक नहीं है। -शेष पेज 11 पर

जानिए… क्यों सरकार को पास कराना पड़ा राजकीय संकल्प

क्या है एमएमडीआर संशोधन अधिनियम और झारखंड क्यों कर रहा विरोध?

-सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ ने 25 जुलाई 2024 को ‘मिनरल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाम सेल’ केस में फैसला दिया था कि राज्यों को खनिज युक्त भूमि पर टैक्स लगाने का अधिकार है। इस आधार पर झारखंड सरकार ने विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराकर सितंबर 2024 में ‘झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस एक्ट-2024’ लागू कर दिया। इससे करीब छह माह में 1400 करोड़ रुपए मिले। अगस्त 2026 में केंद्र ने एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन कर इस पर रोक लगा दी।

इस फैसले के बाद क्या हुआ?

-झारखंड सरकार इसके विरोध में उतर आई। आरोप लगाया कि यह अधिनियम झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है। उनके विकास और भविष्य पर कुठाराघात है। यह संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद राज्यों के खनिज सेस वसूलने पर रोक लग गई। लेकिन झारखंड सरकार ने इससे मानने से इनकार कर दिया। सेस की वसूली जारी है।

केंद्र ने रोका तो झारखंड पर क्या असर?

-खान विभाग का आकलन है कि सेस वसूली पर रोक से सरकार को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। इससे सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा। कई योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएंगी।

अधिनियम को स्वीकारने पर क्या नुकसान?

-सेस के बकाया दावों पर भी असर पड़ेगा। झारखंड सरकार का केंद्र पर कोयला रॉयल्टी और जमीन लगान का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए का दावा खत्म हो जाएगा। -शेष पेज 11 पर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top