Last Updated:
ठंड में सेहत के लिए योग जरूरी है. इससे जोड़ों का दर्द और तनाव कम होता है. मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क में निःशुल्क योग कक्षाएं चलती हैं. ऑनलाइन कक्षाओं की भी सुविधा है. प्रशिक्षक पुरुषार्थी पवन आर्य आसन व प्राणायाम सिखाते हैं.
पलामूः आज के दौर में योग को पूरी दुनिया अपना रही है. योग के नियमित अभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव को भी कम किया जा सकता है. भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और दूषित खानपान के बीच योग, व्यायाम, मॉर्निंग वॉक और प्राणायाम स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण साधन बनते जा रहे हैं.
ऐसे में पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है. यहां सैकड़ों लोग नियमित रूप से योग की कक्षा में शामिल होकर खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास कर रहे हैं. योग प्रशिक्षक पुरुषार्थी पवन आर्य ने बताया कि निशुल्क कक्षा में योग में विभिन्न आसन, प्राणायाम और व्यायाम शामिल हैं, जो जीवन को स्वस्थ बनाने के महत्वपूर्ण टूल हैं.
उन्होंने कहा कि आज की जीवनशैली में यदि व्यक्ति अपने लिए थोड़ा समय निकालकर नियमित योगाभ्यास करे तो शरीर को फुर्तीला रखने, तनाव कम करने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है. ठंड के मौसम में इसका करना और भी अवश्यक है. जिससे जोड़ो के दर्द समेत कई तरह की समस्या आती है. ऐसे में ये काफी फायदेमंद होता है.
उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क में सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक योग की कक्षा संचालित होती है. इसके अलावा सुबह 7 बजे से 8 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक भी योगाभ्यास कराया जाता है. खास बात यह है कि इन कक्षाओं में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है.
इसके अलावा ऑनलाइन योग कक्षाएं भी संचालित होती हैं. जिससे घर बैठे लोग भी योगाभ्यास से जुड़ सकते हैं. ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द, शारीरिक निष्क्रियता और हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसे में नियमित योग, प्राणायाम, हल्का व्यायाम और सुबह की सैर शरीर को सक्रिय रखने में मददगार हो सकते हैं. यदि आप भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहते हैं तो सुबह थोड़ा समय निकालकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 7979755595 पर संपर्क करें.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…