भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चुनाव आयोग में TMC विवाद की सुनवाई के दौरान नोकझोंक, पुराना हलफनामा...


होमताजा खबरदेश

चुनाव आयोग में TMC विवाद की सुनवाई के दौरान नोकझोंक, ममता गुट ने उठाए सवाल

Last Updated:

ECI TMC News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े विवाद की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के समक्ष नए हलफनामे दाखिल करने को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है. ममता बनर्जी गुट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील और सांसद कल्याण बनर्जी ने नए दस्तावेज स्वीकार किए जाने की मांग का कड़ा विरोध किया.

चुनाव आयोग में TMC विवाद की सुनवाई के दौरान नोकझोंक, ममता गुट ने उठाए सवालZoom

TMC विवाद को लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई हुई. (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में TMC से जुड़े विवाद के मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई के दौरान नए हलफनामे दाखिल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ममता बनर्जी के पक्ष की ओर से पेश कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग के सामने नए हलफनामे दाखिल करने की मांग का विरोध किया. उन्होंने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब कोई नया दस्तावेज दाखिल नहीं किया जा सकता.

कल्याण बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की ओर से पहले दाखिल किए गए हलफनामे उन्हें उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. ऐसे में उन दस्तावेजों पर न तो चुनाव आयोग और न ही ट्रिब्यूनल भरोसा कर सकता है. निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक नाम और चुनाव चिह्न को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रज बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुटों को 27 नवंबर को नई दिल्ली में सुनवाई के लिए तलब किया है.

लिखित दलीलों से नया मामला नहीं बनाया जा सकता: कल्याण बनर्जी
कल्याण बनर्जी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल pleadings दाखिल करने का निर्देश दिया था, न कि लिखित दलीलें (Written Submissions) पेश करने का. लिखित दलीलों के जरिए कोई नया मामला नहीं बनाया जा सकता और न ही नए तथ्य सामने रखे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि TMC ने चुनाव आयोग के सामने स्पष्ट कर दिया है कि आज की सुनवाई में कोई नया मामला नहीं उठाया जा सकता. कल्याण बनर्जी के मुताबिक, चुनाव आयोग की ओर से नए हलफनामे दाखिल करने की कोशिश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है.

यह सुनवाई काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि दोनों गुटों ने अपने-अपने हलफनामे और सहायक दस्तावेज जमा कर दिए हैं. इन दस्तावेजों के जरिये वे उस राजनीतिक दल की पहचान पर अपना दावा जता रहे हैं, जिसे लगभग तीन दशक पहले ममता बनर्जी ने स्थापित किया था.

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न पर निर्वाचन आयोग के अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों गुटों के परस्पर विरोधी दावों पर विचार करने की संभावना है. यह कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के उस आदेश के बाद होगी, जिसमें निर्वाचन आयोग को तृणमूल कांग्रेस के ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद को तीन महीने के भीतर सुलझाने का निर्देश दिया गया था.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top