भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आर्चबिशप विंसेंट आइंद को मिली डालटनगंज धर्मप्रांत की भी जिम्मेदारी


.

डालटनगंज धर्मप्रांत के बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास (66) ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है। पोप लियो 14वें ने 26 नवंबर को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद को डालटनगंज धर्मप्रांत का अपोस्टोलिक प्रशासक नियुक्त किया गया है। यह व्यवस्था नए बिशप की नियुक्ति तक रहेगी।

बिशप थियोडोर का जन्म 9 नवंबर 1960 को गोवा के कैमुरलिम में हुआ था। 30 अगस्त 2014 को उन्हें रांची का सहायक धर्माध्यक्ष अभिषिक्त किया गया था। उन्हें 8 दिसंबर 2021 को उन्हें डालटनगंज धर्मप्रांत का अपोस्टोलिक प्रशासक नियुक्त किया गया था। 30 नवंबर 2023 को पोप फ्रांसिस ने उन्हें डालटनगंज का बिशप नियुक्त किया और 11 जनवरी 2024 को उनका पदस्थापन हुआ।सीबीसीआई के उप सचिव फादर मैथ्यू कोयिकल ने यह जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top