भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोहरे के कारण 20 ट्रेनें रद्द: 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक...


घने कोहरे और रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक 20 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है। यह फैसला धनबाद रेल मंडल समेत कई रूटों से गुजरने वाली ट्रेनों पर लागू होगा।

.

पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी। रेलवे ने 26 ट्रेनों के चलने के दिन भी घटाए हैं। चंबल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा।

वैकल्पिक साधनों से सफर करना पड़ सकता है

ट्रेनों के रद्द होने और फेरे घटने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से सफर करना पड़ सकता है। सर्दियों की छुट्टियों में दूसरे शहरों में घूमने या रिश्तेदारों के यहां जाने की योजना बना रहे परिवारों की यात्रा पर भी असर पड़ेगा।

छठ महापर्व के बाद काम के लिए दूसरे राज्यों में लौटने वाले प्रवासी कामगारों और छात्रों को भी टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है। ट्रेनों में पहले से भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट है।

रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति जांचने की अपील की है।

12178 मथुरा जं.–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस: 07.12.26 से 22.02.27 तक मथुरा जं. और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी। (फाइल)

12178 मथुरा जं.–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस: 07.12.26 से 22.02.27 तक मथुरा जं. और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी। (फाइल)

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें 12177 हावड़ा–मथुरा जं. चंबल एक्सप्रेस: 04.12.26 से 26.02.27 तक आगरा कैंट और मथुरा जं. के बीच रद्द रहेगी। 12178 मथुरा जं.–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस: 07.12.26 से 22.02.27 तक मथुरा जं. और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top