भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरीडीह पुलिस ने की डकैती की साजिश नाकाम: दो पिस्टल और दो...


गिरिडीह पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के रंगामाटी स्थित जीटी रोड किनारे एक लॉज में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा गोलियां और तीन बाइक बरामद की गई हैं। अपराधियों की योजना गिरिडीह के इसरी बाजार स्थित बैंक और बड़े ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के अलावा बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में डकैती की वारदात को अंजाम देने की थी।

शनिवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि 27 नवंबर की रात एसपी गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली थी कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के रंगामाटी स्थित एक लॉज में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

सूचना मिलते ही एसपी ने डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने तत्काल लॉज में छापेमारी कर पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आकाश सिंह, सुजीत कुमार, जयंती कुमार, प्रियांशु कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आकाश सिंह, सुजीत कुमार, जयंती कुमार, प्रियांशु कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है।

बोकारो के तनिष्क ज्वेलर्स को निशाना बनाने की थी तैयारी पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे पिछले दो महीने से इस इलाके में रहकर डकैती की योजना बना रहे थे। गिरोह के सदस्यों ने इसरी बाजार के बैंक और बड़े ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के साथ बोकारो के तनिष्क ज्वेलर्स को निशाना बनाने के लिए रेकी और अन्य तैयारियां पूरी कर ली थीं। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही उनकी योजना विफल हो गई।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 39 वर्षीय आकाश सिंह, बिहार के नालंदा निवासी 20 वर्षीय सुजीत कुमार तथा वैशाली निवासी 21 वर्षीय जयंती कुमार, 23 वर्षीय प्रियांशु कुमार और 22 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश सिंह और जयंती कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा और सात जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा तीन बाइक भी जब्त की गई हैं। इनमें दो अपाची बाइक और एक होंडा हॉर्नेट शामिल है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, जयंती कुमार के खिलाफ वैशाली के भगवानपुर थाने में मामला दर्ज है।

छापेमारी टीम में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना के पुलिस पदाधिकारी मो. उमर खान समेत निमियाघाट थाना का सशस्त्र बल शामिल था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top