भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शेयरधारकों को सीएमटीडी के 95% तक ऋण बिना सुरक्षा देने का निर्णय



.

दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे सहकारी ऋण समितियों के निदेशक मंडल की बैठक शनिवार को रायपुर मंडल के डीआरएम सम्मेलन कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एसपी सिंह ने की। भीम राव बोदलकर के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में तीनों समितियों के निदेशक उपस्थित रहे। बैठक में शेयरधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

निर्णय के अनुसार अब शेयरधारकों को अपनी सीएमटीडी राशि के 95 प्रतिशत तक ऋण लेने के लिए किसी प्रकार की सुरक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए एक पृष्ठीय सरल ऋण आवेदन पत्र शुरू किया जाएगा। वहीं, 15 जनवरी 2027 तक विशेष ऋण सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत 3 लाख रुपए तक ऋण के भुगतान के लिए 24 माह, 3 से 6 लाख रुपए तक 36 माह, 6 से 8 लाख रुपए तक 48 माह और 8 से 10 लाख रुपए तक 60 माह की अवधि निर्धारित की गई है।

सदस्यों के वेतन से मासिक बचत कटौती 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं, प्रति सदस्य सावधि जमा की अधिकतम सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए की गई है। शेयरधारकों को 1300 रुपए शिक्षा सहायता देने का निर्णय भी लिया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 8 मार्च को नागपुर में होगा। समूह-सी भर्ती परीक्षा अप्रैल 2027 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। 24 जून को स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि समितियों का मुख्य उद्देश्य शेयरधारकों का कल्याण है। भविष्य में भी उनके हित में निर्णय लिए जाते रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top