भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ हादसाः पत्‍नी की सरकारी टीचर में लगी थी नौकरी, खुशियां मनाने...


Last Updated:

Ramgarh News: पत्नी की सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी लगने की खुशी में पूरा परिवार रजरप्पा मंदिर जा रहा था. लेकिन रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

रामगढ़ हादसाः पत्नी की नौकरी की खुशी में जा रहे थे रजरप्पा, पर 13 की उठी अर्थीZoom

रामगढ़ एक्सीडेंट में 13 की मौत.

रामगढ़ः बिहार के नालंदा में एक परिवार के घर खुशियों ने दस्तक दी थी. परिवार की बहू की सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी. इसी खुशी में पूरा परिवार रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहा था. लेकिन किसे पता था कि खुशियां मनाने निकले इस परिवार का सफर मातम में बदल जाएगा. झारखंड के रामगढ़ में NH-33 पर उनकी स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. हादसे में चार बच्चों, चार महिलाओं और पांच पुरुषों समेत 13 लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत
बताया गया कि सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के जंघरों गांव के रहने वाले थे. विवेक कुमार की पत्नी की सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी. इसी खुशी में परिवार के लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. विवेक कुमार एक निजी स्कूल चलाते हैं. बताया गया कि ड्राइवर को छोड़कर स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे.

मौके पर पहुंचे डीसी और एसपी
घटना की सूचना मिलते ही कुज्जू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों और मृतकों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही रामगढ़ के डीसी ऋतुराज और एसपी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, बिहार से मृतकों के परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.

इसी जगह कुछ घंटे पहले भी हुआ था हादसा
पैंकी के पास जिस जगह यह भीषण हादसा हुआ, वहां शनिवार देर शाम भी दुर्घटना हुई थी. एक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पिता और बेटी की मौत हो गई थी. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने NH-33 फोरलेन सड़क को कई घंटे तक जाम रखा था. इसी जगह से कुछ दूरी पर देर रात फिर बड़ा हादसा हो गया.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top