भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शतरंज और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित



.

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में शतरंज और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विवेकानंद, दयानंद, श्रद्धानंद और हंसराज सदन के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, एकाग्रता और टीम वर्क विकसित करना था। कक्षा तीन से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के बीच शतरंज प्रतियोगिता हुई।

वहीं, कक्षा छह से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा दिखाई। शतरंज में कक्षा तीन में श्रद्धानंद सदन के रौनक कुमार सिंह प्रथम, विवेकानंद सदन के वैदिक कुमार सिंह द्वितीय और हंसराज सदन की शांभवी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चार में दयानंद सदन के कौस्तुभ प्रथम, विवेकानंद सदन के दिव्यांश द्वितीय और हंसराज सदन की अजीमा तृतीय रहीं। शिवांशय को चतुर्थ स्थान मिला। कक्षा पांच में दयानंद सदन के अर्णव प्रथम, श्रद्धानंद सदन के उज्ज्वल द्वितीय, विवेकानंद सदन के वीरज तृतीय और हंसराज सदन की कृतिका चतुर्थ स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल में बालिका वर्ग में विवेकानंद सदन प्रथम, दयानंद द्वितीय, श्रद्धानंद तृतीय और हंसराज सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। बालक वर्ग में भी विवेकानंद सदन ने पहला स्थान हासिल किया। श्रद्धानंद द्वितीय, हंसराज तृतीय और दयानंद सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top