भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पासा फेंके, डिस्काउंट पाएं! जमशेदपुर के कैफे का यूनिक ऑफर, टेस्ट के...


Last Updated:

Jamshedpur Cafe Unique Offer: जमशेदपुर के इस कैफे के साउथ इंडियन फूड के तो लोग फैन हैं ही साथ ही यहां मिलने वाला ऑफर भी उन्हें खूब आकर्षित कर रहा है. दरअसल यहां स्कीम चल रही है कि 500 रुपये से ऊपर बिल आने पर ग्राहक को पासा फेंकने को मिलता है, उसमें जो संख्या आती है, उतना ही डिस्काउंट कस्टमर को दिया जाता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जमशेदपुर में बाहर खाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की पहली पसंद अब सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि उसके साथ मिलने वाला आकर्षक ऑफर भी बन चुका है. यही वजह है कि आदित्यपुर स्थित Shri Vanakkam Cafe इन दिनों काफी चर्चा में है. यहां का लाजवाब साउथ इंडियन खाना और अनोखा डिस्काउंट ऑफर लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है.

बच्चों का फेवरेट, पिज्जा डोसा, रॉकेट डोसा
कैफे की संचालक स्नेहा बताती हैं कि जमशेदपुर के लोग साउथ इंडियन व्यंजनों के बेहद शौकीन हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेन्यू में पारंपरिक स्वाद के साथ कुछ नया और खास जोड़ने की कोशिश की है. यहां मिलने वाले पिज्जा डोसा, रॉकेट डोसा और चीज बर्स्ट डोसा बच्चों से लेकर युवाओं तक की पहली पसंद बन चुके हैं. वहीं, वेजिटेरियन थाली, शाही थाली और बाहुबली थाली जैसे विकल्प परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों को खास अनुभव देते हैं.

लक दिलाएगा डिस्काउंट
खाने के साथ-साथ यहां की फिल्टर कॉफी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. दक्षिण भारतीय स्टाइल में तैयार की गई यह कॉफी स्वाद और खुशबू, दोनों में अलग पहचान रखती है. कई ग्राहक तो सिर्फ कॉफी का आनंद लेने के लिए भी यहां पहुंच रहे हैं. हालांकि, इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक ऑफर है, जिसने इसे बाकी जगहों से अलग बना दिया है.

स्नेहा बताती हैं कि ₹500 से अधिक के बिल पर ग्राहकों को दो पासे (डाइस) दिए जाते हैं. दोनों पासों पर आए अंकों को जोड़कर जितना प्रतिशत बनता है, उतना ही डिस्काउंट ग्राहकों को मिलता है. यानी यहां डिस्काउंट पूरी तरह आपके ‘लक’ पर निर्भर करता है, जो इसे और भी रोमांचक बना देता है.

ऑफर ने खास बना दिया अनुभव
ग्राहकों को यह कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है. यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे राधा स्वामी ने बताया कि खाना तो पहले से ही बेहद स्वादिष्ट है, लेकिन जब उन्हें इस ऑफर के बारे में पता चला, तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई. उन्होंने कहा कि इस तरह का ऑफर न सिर्फ मजेदार है, बल्कि ग्राहकों को एक अलग अनुभव भी देता है.

आज के समय में जब लोग हर चीज में कुछ नया और अलग तलाशते हैं, ऐसे में Shri Vanakkam Cafe ने स्वाद और मनोरंजन का बेहतरीन मेल पेश किया है. यही कारण है कि यह कैफे न सिर्फ खाने के लिए, बल्कि एक यादगार अनुभव के लिए भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top