भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गर्मी में भी महकेगा आपका गार्डन! लगाएं ‘ड्वार्फ सूरजमुखी’, कम पानी में...


Last Updated:

पलामू में भीषण गर्मी के बीच ‘ड्वार्फ सूरजमुखी’ गार्डन की रौनक बढ़ा रहे हैं. तेज धूप और कम पानी में भी ये पौधे शानदार परिणाम देते हैं. ‘सनस्पॉट’ जैसे प्रभेद न केवल देखने में मनमोहक हैं, बल्कि मधुमक्खियों को भी आकर्षित करते हैं. कम देखभाल में खिलने वाले ये फूल गर्मियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामूः गर्मी के दिनों में जब अधिकांश फूलदार पौधे मुरझाने लगते हैं और गार्डन की रौनक फीकी पड़ जाती है, ऐसे समय में लोग गार्डन को खूबसूरत दिखाने के लिए विकल्प तलाशते है. बता दें कि इसके लिए सूरजमुखी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. तेज धूप और ऊंचे तापमान को सहने की इसकी क्षमता इसे गर्मियों का खास पौधा बनाती है. खासकर छोटे आकार वाले ड्वार्फ सूरजमुखी, जो वैज्ञानिक रूप से Helianthus annuus को आप लगा सकते है. इन दिनों लोगों के गार्डन में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ये पौधे न सिर्फ गर्मी में खिलते हैं बल्कि कम देखभाल में भी शानदार परिणाम देते हैं.

झारखंड के पलामू जिले में भी एक शौकिया प्रकृति प्रेमी ने अपने गार्डन में इस छोटे आकार के सूरजमुखी को लगाकर उसे बेहद आकर्षक बना दिया है. देखने में यह पौधा जितना साधारण लगता है, खिलने के बाद उतना ही मनमोहक नजर आता है. पीले चमकीले फूल और बीच का गहरा भूरा भाग इसे खास पहचान देते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक ही पौधे में कई फूल एक साथ खिलते हैं, जिससे पूरा पौधा फूलों से लदा हुआ दिखाई देता है.

ये प्रभेद हैं खास
प्रकृति प्रेमी डॉ डीएस श्रीवास्तव ने लोकल18 को बताया कि उन्हें बचपन से हीं गार्डन का शौक है. आज भी वो नर्सरी चलाते है. वहीं अपने गार्डन में उन्होंने सूरजमुखी का Sunspot या Little Becka जैसे ड्वार्फ प्रभेद को लगाया है. हालांकि इसे ड्वार्फ कहा जाता है, फिर भी इसकी ऊंचाई लगभग 5 से 6 फीट तक पहुंच सकती है. यह पौधा तेजी से बढ़ता है और तेज धूप में भी बिना किसी परेशानी के विकसित होता है.

उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, जिससे पानी की बचत भी होती है. गर्मी के दिनों में जहां अन्य पौधे संघर्ष करते हैं, वहीं यह सूरजमुखी पूरी तरह खिलकर गार्डन को जीवंत बनाए रखता है. एक पौधे से अनेकों फूल खिलते है. जिसके बाद इसमें आपको मधुमक्खी भी देखने को मिलेंगे.

देखभाल भी मुश्किल नहीं
उन्होंने बताया कि इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. पौधों को लगभग तीन फीट की दूरी पर लगाना चाहिए ताकि उन्हें फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. चूंकि पौधा तेजी से ऊंचा होता है, इसलिए हवा के समय गिरने से बचाने के लिए स्टेकिंग (सहारा देना) जरूरी होता है. इसके फूल मधुमक्खियों को भी आकर्षित करते हैं, जिससे गार्डन में प्राकृतिक गतिविधि बढ़ती है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top