Last Updated:
Congress Seats In Election Results: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है. जहां पश्चिम बंगाल और असम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है, वहीं केरल से पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. केरल में यूडीएफ (UDF) की सुनामी में एलडीएफ (LDF) का किला ढह गया है और कांग्रेस गठबंधन सत्ता की ओर बढ़ रहा है.

केरल में कांग्रेस की आंधी, बंगाल-असम में बुरा हाल. (File Photo : PTI)
नई दिल्ली: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों ने राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे पश्चिम बंगाल और केरल से आ रहे हैं. बंगाल में जहां बीजेपी ने भारी बढ़त बनाकर ममता बनर्जी के किले में सेंध लगा दी है, वहीं केरल में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है. असम में भी सत्ता विरोधी लहर का फायदा कांग्रेस को मिलता नहीं दिख रहा है. तमिलनाडु में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस की हालत बेहद खराब है और पार्टी केरल छोड़कर अन्य राज्यों में बुरी तरह संघर्ष कर रही है.
पश्चिम बंगाल और असम में कांग्रेस का डब्बा गोल क्यों हुआ?
तमिलनाडु और पुदुचेरी के समीकरणों ने कैसे सबको चौंकाया?
तमिलनाडु में इस बार मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच नहीं रहा. विजय थलपति की पार्टी टीवीके (TVK) ने दमदार एंट्री मारी है. टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिसने राज्य के पुराने सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं. पुदुचेरी में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. वहां भी कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है. कुल मिलाकर दक्षिण भारत के एक राज्य केरल को छोड़ दें, तो बाकी जगह कांग्रेस के लिए राहें बहुत मुश्किल नजर आ रही हैं.
बस केरल में कांग्रेस को राहत
About the Author
दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें